दुनिया

पेशी के लिए जा रहे इमरान खान के काफिले की गाड़ी पलटी, बाल-बाल बचे पाकिस्तान के पूर्व पीएम

Imran Khan: तोशखाना मामले की सुनवाई के सिलसिले में इस्लामाबाद जा रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के काफिले की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. पाक मीडिया के मुताबिक, पार्टी के कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ पीटीआई प्रमुख लाहौर के जमान पार्क स्थित अपने आवास से इस्लामाबाद के लिए रवाना हुए थे लेकिन बीच रास्ते में ही उनके काफिले की गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस टक्कर में कई लोगों को चोट आई है.

इस हादसे के बाद लंबा जाम लग गया है. वहीं घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस हादसे में इमरान खान बाल-बाल बच गए हैं और उनको चोट नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: 2020 से LAC पर आधुनिक हथियारों से लैस हैं 50,000 चीनी सैनिक, आर्मी चीफ मनोज पांडे ने कहा- भारी संख्या में Indian Army कर रही निगरानी, चाइनीज बोलने वाले युवाओं की सेना में जरूरत

बता दें कि इस्लामाबाद की एक स्थानीय अदालत शनिवार को पूर्व पीएम इमरान खान के खिलाफ तोशखाना मामले की सुनवाई करने वाली है. इमरान खान को जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीएसजे) जफर इकबाल की अदालत में उपस्थित होना है.

दूसरी तरफ, इमरान खान के इस्लामाबाद के लिए निकलते ही लाहौर स्थित उनके घर का दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हो गई. पाक मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान के खिलाफ बुलडोजर एक्शन भी हुआ है. इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई है. इसके पहले, इमरान खान ने इस्लामाबाद रवाना होते ही आशंका जताई थी कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है.

तोशखाना मामले में होनी है सुनवाई

पीटीआई द्वारा सुरक्षा चिंताओं को उठाए जाने के बाद सरकार ने मामले की सुनवाई के लिए शुक्रवार को अतिरिक्त सत्र अदालत के स्थान को अधिक सुरक्षित न्यायिक परिसर में स्थानांतरित कर दिया था. मुख्य आयुक्त कार्यालय इस्लामाबाद ने एक अधिसूचना जारी कर जी-11 स्थित कोर्ट नंबर 1 न्यायिक परिसर को इमरान के खिलाफ जिला चुनाव आयुक्त द्वारा दायर मामले की सुनवाई के लिए स्थल घोषित किया था.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का PM मोदी ने किया उद्घाटन: QR टिकट किया सफर, भव्य स्वागत पर मैसूर को कहा- धन्यवाद

PM मोदी ने ₹3,470 करोड़ की बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन और मैसूर के कॉस्मोस तारामंडल…

8 hours ago

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट में सुधार का बड़ा मौका, जानें नाम जुड़वाने की आखिरी तारीख

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता…

9 hours ago

लंदन की लाइब्रेरी में कैद है 225 साल पुराना बिहार, इस दुर्लभ पेंटिंग में नजर आती है छठ जैसी लोक परंपरा

लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में सुरक्षित करीब 225 साल पुरानी पटना कलम शैली की एक…

9 hours ago

अयोध्या से सीधे जुड़ेगा माता सीता का मायका जनकपुर धाम, मोदी सरकार ने दी नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी

मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…

10 hours ago

495 रुपये महंगा हो सकता था रसोई गैस, दुनिया में सबसे सस्ता ईंधन दे रही मोदी सरकार: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…

11 hours ago