Solar Storm
हमारे घर पृथ्वी से एक शक्तिशाली सौर तूफान टकराया है. बीते 20 सालों में ये धरती से टकराने वाला सबसे शक्तिशाली सौर तूफान (Solar Storm) था. इसके चलते रूस, यूक्रेन, जर्मनी, स्लोवेनिया, ब्रिटेन और यूरोप के अन्य हिस्सों में आसमान में प्रकाश का बेहतरीन नजारा देखा गया.
यूएस नेशनल ओशनिक एंड ऐटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) ने एक दुर्लभ गंभीर भू-चुंबकीय तूफान की चेतावनी जारी की, जब शुक्रवार दोपहर को एक सौर विस्फोट अनुमान से कुछ घंटे पहले पृथ्वी पर पहुंचा. नॉर्दर्न लाइट्स का प्रभाव, जो ब्रिटेन में प्रमुखता से नजर आया, सप्ताहांत तक और संभवत: अगले सप्ताह तक रहने वाला है.
ब्रिटेन में कई लोगों ने शनिवार तड़के सोशल मीडिया पर आसमान में रोशनी की तस्वीरें साझा कीं. उत्तरी यूरोप और ऑस्ट्रेलिया तक भी लोगों ने तस्वीरें पोस्ट कीं. यह घटना दक्षिण में लंदन और दक्षिणी इंग्लैंड तक देखी गई.
NOAA ने बिजली संयंत्रों और अंतरिक्ष यान के संचालकों के साथ-साथ संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी को भी सावधानी बरतने के लिए सचेत किया है. NOAA के अंतरिक्ष मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वैज्ञानिक रोब स्टीनबर्ग ने कहा, ‘पृथ्वी पर लोगों को कुछ भी करने की जरूरत नहीं होगी.’ NOAA ने कहा कि तूफान अमेरिका के सुदूर दक्षिण में अलबामा और उत्तरी कैलिफोर्निया तक Northern Lights (नॉर्दर्न लाइट) पैदा कर सकता है.
इससे पहले अक्टूबर 2003 में इस तरह का तूफान देखा गया था. तब स्वीडन में बिजली गुल हो गई थी और दक्षिण अफ्रीका में बिजली ट्रांसफार्मरों को क्षतिग्रस्त कर दिया था. NOAA का अनुमान है कि आने वाले दिनों में कई और सौर तूफान आ सकते हैं. ये भू-चुंबकीय तूफान चरम स्तर तक बढ़ गया है, जिसे स्पेस वेदर प्रेडिक्शन सेंटर ने 5 में से 5 रेटिंग दी है.
-भारत एक्सप्रेस
यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…