Abdul Basit Threat India: पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने भारत को गीदड़भभकी देते हुए बेहद अटपटा बयान दिया है. उन्होंने एक टीवी शो में अपनी शर्मिंदगी को बचाने के लिए भारत पर हमले की बात कही है. अब्दुल बासित भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रह चुके हैं.
पाकिस्तान के एबीएन न्यूज में एंकर के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने अमेरिका के हमले के जवाब में भारत पर हमले की धमकी दी.
अब्दुल बासित ने कहा,
मान लीजिए, ईरान में हालात खराब हो जाते हैं. इजरायल हमारे पड़ोस में आकर बैठ जाता है. ऐसे हालात बन जाते हैं कि जहां अमेरिका भी हमारे न्यूक्लियर प्रोग्राम को बुरी नजर से देखता है, या फिर हमारे परमाणु क्षमता को तबाह करने की कोशिश करता है, जो नामुमकिन.
आगे बोले,
लेकिन, मैं सबसे बुरे हालात की बात कर रहा हूं, जो कि नामुमकिन है, क्योंकि पाकिस्तान की इतनी क्षमता है कि वह अपनी रक्षा कर सके. लेकिन, अगर कोई ऐसे हालात बन जाते हैं कि अगर अमेरिका ने पाकिस्तान पर हमला कर दिया… हमारे न्यूक्लियर रेंज में अमेरिका नहीं है, हम क्षेत्रीय इलाकों में उनके अड्डों पर भी नहीं पहुंच सकते या हम इजरायल पर भी हमला नहीं कर सकते, तो हमारे लिए क्या रास्ता होगा.
फिर अटपटा सा बयान देते हुए कहा कि हमने तो देखिए, और कुछ नहीं करना. अगर हमारी रेंज अमेरिका तक न भी हुई और हम पर तो किसी ने बुरी नजर डाली, तो हमें तो बिना सोचे समझे भारत पर हमला कर देना है. मुंबई पर कर देना है, नई दिल्ली पर कर देना है. हमें तो छोड़ना नहीं है. देखी जाएगी, जो कुछ बाद में होता है. हमारे पास और कोई रास्ता नहीं होगा, अगर अमेरिका हम पर हमला करता है, जो कि नामुमकिन है. तो ये बात जान लेनी चाहिए दुनिया को कि अगर हम पर किसी ने बुनी निगाह डाली, तो हम जवाब दिए बिना पीछे नहीं हटेंगे.
ये भी पढ़ें- क्या 30 मार्च को जाएगी नीतीश कुमार की सदस्यता? पैनिक होने से पहले जान लीजिए ’14 दिनों’ का असली गणित
अपनी बात को विराम देते हुए उन्होंने कहा कि हालांकि भारत भी ऐसा नहीं चाहेगा और न हम ऐसी कोई स्थिति चाहते हैं. हम चाहेंगे कि वे हमें मैली आंखों से न देखें.
-भारत एक्सप्रेस
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…