Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Noida: पैन ओएसिस सोसाइटी में खुला सर्वोदय हॉस्पिटल का मेडिकल रूम, घर के पास मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

Medical Room Inauguration in Noida: नोएडा की पैन ओएसिस सोसाइटी में सर्वोदय हॉस्पिटल ने मेडिकल रूम शुरू किया है. यहाँ अब निवासियों को मुफ्त जांच और प्राथमिक इलाज की सुविधा घर पर ही मिलेगी.

Medical Room Inauguration in Noida 70 (4)
Edited by Shubhra Rai

उत्‍तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-70 स्थित पैन ओएसिस सोसाइटी के निवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है. सर्वोदय हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट ने सोसाइटी के अंदर ही एक ‘मेडिकल रूम’ की शुरुआत की है. इस नए केंद्र का उद्घाटन एक भव्य कार्यक्रम के दौरान किया गया, जिसमें सोसाइटी के कई गणमान्य लोग और डॉक्टर शामिल हुए. इस पहल का मुख्य उद्देश्य निवासियों को उनके घर के पास ही बेहतर प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराना है.

स्वास्थ्य शिविर में जांच कर रहे लोग

मेडिकल रूम के उद्घाटन के खास मौके पर एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर (हेल्थ कैंप) भी लगाया गया. इस शिविर में सोसाइटी के 80 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया. डॉक्टरों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें सेहतमंद रहने की सलाह दी. कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद डॉ. पीयूष कुमार अग्रवाल (कंसल्टेंट, सर्वोदय हॉस्पिटल) ने लोगों को प्राथमिक उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी.

हफ्ते में 6 दिन मिलेंगी निःशुल्क सुविधाएं

सोसाइटी के निवासियों को अब छोटी-मोटी बीमारियों या इमरजेंसी के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी. इस मेडिकल रूम में सोमवार से शनिवार (हफ्ते में 6 दिन) सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक एक प्रशिक्षित नर्स मौजूद रहेगी. इसके अलावा, हफ्ते में दो दिन विशेषज्ञ डॉक्टर भी ओपीडी के लिए यहां आएंगे. इस मौके पर एओए अध्यक्ष श्री ए. एन. वर्मा और अस्पताल की टीम भी मौजूद रही, जिन्होंने इस सुविधा को निवासियों के लिए बेहद फायदेमंद बताया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस एयरलाइंस के इंजन में लगी आग, 232 यात्रियों की बची जान, 6 घायल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital