दुनिया

अदाणी समूह Make In India पहल के तहत शुरू करेगा देश का सबसे बड़ा ‘स्किल एंड एम्प्लॉय कार्यक्रम’, 2000 करोड़ का देगा दान

Adani Global Skills Academy: अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने “सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है” की भावना के अनुरूप देश के युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देने का सबसे बड़ा प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है. इस काम के लिए अदाणी समूह ने सिंगापुर के आईटीई एजुकेशन सर्विसेज (ITEES) के साथ साझेदारी की है. इस साझेदारी का उद्देश्य ग्रीन एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग, हाई-टेक, प्रोजेक्ट एक्सीलेंस और इंडस्ट्रियल डिजाइन जैसे क्षेत्रों के लिए एक स्किल्ड टेलेंट पूल तैयार करना है.

इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए अदाणी समूह लगभग 2,000 करोड़ रुपए का दान देकर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप एक्सीलेंस हब स्थापित करेगा. इन्हें अदाणी ग्लोबल स्किल्स एकेडमी के रुप में जाना जाएगा. यहां टेक्निकल और वोकेशनल एजुकेशन बैकग्राउंड के युवाओं को इंडस्ट्री की मांग और उनके करियर की जरुरत के अनुसार प्रशिक्षित किया जाएगा. कोर्स पूरा करने के बाद, छात्रों को अदाणी समूह और अन्य इंडस्ट्री में नौकरी के अवसर दिए जाएंगे. इससे यह सुनिश्चित होगा कि प्रशिक्षित युवा पहले ही दिन से इंडस्ट्री के लिए पूरी तरह तैयार हों और उनकी स्किल्स वैश्विक मानकों के अनुरूप हों.

मुंद्रा में बनेगा सबसे बड़ा स्किल सेंटर

इस प्रोग्राम के पहले चरण में टेक्निकल ट्रेनिंग के लिए गुजरात के मुंद्रा में दुनिया का सबसे बड़ा फिनिशिंग स्कूल स्थापित किया जाएगा. यहां हर साल 25,000 से अधिक छात्रों को इंडस्ट्री और सर्विस सेक्टर की विभिन्न भूमिकाओं के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा. चयनित छात्र ITI या पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा या व्यावसायिक और तकनीकी योग्यता प्राप्त युवा होंगे, जिन्हें इंटेंसिव बूटकैम्प के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा.

अदाणी ग्लोबल स्किल्स एकेडमी दुनिया की सबसे बड़ी स्किल अकादमी होगी, जहां छात्रों को इनोवेशन सेंटर्स, एआई आधारित सिमुलेटर्स और मिक्स्ड रियलिटी तकनीक के जरिए ट्रेनिंग दी जाएगी. यह ट्रेनिंग पूरी तरह से आवासीय सुविधा के सहित उपलब्ध होगी, जहां छात्र और शिक्षक साथ रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे.

सिंगापुर का संस्थान करेगा साझेदारी

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए अदाणी समूह ने ITEES सिंगापुर के साथ साझेदारी की है. ITEES सिंगापुर एक अग्रणी संस्थान है, जो करियर ओरिएंटेड टेक्निकल और वोकेशनल ट्रेनिंग प्रदान करता है और राष्ट्रीय स्तर के व्यावसायिक कौशल मानकों को विकसित करने में आगे है.

अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन के CEO रॉबिन भौमिक ने कहा, “यह साझेदारी हमारे समूह की हाई लेवल टेक्निकल टैलेंट विकसित करने की पहल के लिए महत्वपूर्ण है और हमारे संपूर्ण पोर्टफोलियो में ‘मेक इन इंडिया’ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है. अकादमिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने, सर्टिफिकेशन आधारित लर्निंग, स्टूडेंट-टीचर एक्सचेंज प्रोग्राम और लीडरशिप डेवलपमेंट में सहभागिता के साथ, यह साझेदारी इंडस्ट्री के लिए व्यावहारिक शिक्षा का सर्वोत्तम रूप स्थापित करेगी और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देकर विकसित भारत के निर्माण में सहायक होगी.”

ITEES सिंगापुर के CEO सुरेश नटराजन ने कहा, “अदाणी समूह के साथ सहयोग करके हम अपने स्किल एजुकेशन और प्रशिक्षण में विशेषज्ञता को साझा करने के लिए उत्साहित हैं. इस साझेदारी के माध्यम से हम स्किल डेवलपमेंट को बेहतर करने और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. ” बीते वर्षों में ITEES सिंगापुर ने तकनीकी शिक्षा में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए कई पुरस्कार जीते हैं, जिसमें 2011 में सिंगापुर क्वालिटी अवार्ड भी शामिल है. यह पुरस्कार जीतने वाला यह पहला शिक्षा संस्थान है.

अदाणी समूह

अहमदाबाद में मुख्यालय वाला अदाणी समूह भारत का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला विविध व्यवसायों का पोर्टफोलियो है. ऊर्जा और उपयोगिताओं, परिवहन और रसद (बंदरगाहों, हवाई अड्डों, शिपिंग, सड़कों और रेल सहित), धातुओं और सामग्रियों, और उपभोक्ता क्षेत्र में रुचि के साथ, अदाणी समूह ने बाजार में एक नेतृत्व की स्थिति स्थापित की है. समूह की सफलता ‘राष्ट्र निर्माण’ और ‘अच्छाई के साथ विकास, सतत विकास पर ध्यान केंद्रित करने के अपने मूल दर्शन से प्रेरित है. अदाणी समूह अपने सीएसआर कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सुधार के लिए प्रतिबद्ध है, जो स्थिरता, विविधता और साझा मूल्यों के सिद्धांतों पर आधारित हैं.

ITEES सिंगापुर

इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (ITE) सिंगापुर की स्थापना 1992 में शिक्षा मंत्रालय, सिंगापुर के तहत एक पोस्ट-सेकेंडरी शिक्षा संस्थान के रूप में की गई थी. यह कैरियर और तकनीकी शिक्षा का एक प्रमुख प्रदाता है और सिंगापुर के कार्यबल प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय व्यावसायिक कौशल प्रमाणन और मानकों का एक प्रमुख डेवलपर है.

ITE एजुकेशन सर्विसेज नामक अपनी सलाहकार शाखा के माध्यम से ITE ने दुनिया भर में कौशल विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और इसके कार्यक्रमों और प्रमाणपत्रों को दुनिया भर में मान्यता प्राप्त है. ITE की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में ITEES की स्थापना 2003 में तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण (TVET) में ITE के अनुभवों को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ साझा करने के उद्देश्य से की गई थी.


ये भी पढ़ें: अदाणी समूह ने मेयो क्लिनिक के साथ मिलाया हाथ…देश भर में सस्ती और विश्वस्तरीय हेल्थकेयर सुविधाओं का वादा


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

2 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

43 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

54 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago