दुनिया

अफगानिस्तान पर कुदरत की दोहरी मार, भारी बर्फबारी और बाढ़ से 12 की मौत, हजारों घर तबाह; सिस्टम पर उठे सवाल

Afghanistan Floods: अफगानिस्तान एक बार फिर कुदरत के कहर और खराब हालातों के बीच पीस रहा है. पिछले कुछ दिनों से वहां मौसम ने ऐसा रौद्र रूप दिखाया है कि आम जनता का जीना मुहाल हो गया है. अफगानिस्तान के कई इलाकों में भारी बर्फबारी और अचानक आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है.

घरों से लेकर जिंदगियां तक तबाह

अफगानिस्तान नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (ANDMA) से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले तीन दिनों के भीतर ही बाढ़ और बर्फबारी ने दर्जनों परिवारों को उजाड़ दिया है. अथॉरिटी के प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ हमाद ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में 12 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

नुकसान का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि लगभग 274 घर पूरी तरह जमींदोज हो गए हैं और करीब 1,558 घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है. कड़ाके की ठंड के बीच सिर से छत छिन जाने के कारण लोगों के सामने अब अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है.

खस्ताहाल इंफ्रास्ट्रक्चर ने बढ़ाई मुसीबत

अफगानिस्तान में बाढ़ और बर्फबारी कोई नई बात नहीं है, लेकिन वहां के आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि समस्या कुदरत से ज्यादा सिस्टम की है. विशेषज्ञों के अनुसार, पानी के नियंत्रण और बाढ़ प्रबंधन के लिए वहां कोई पुख्ता इंतजाम या स्टैंडर्ड इंफ्रास्ट्रक्चर है ही नहीं. इसी वजह से हर साल वहां के नागरिकों को अपनी जान और माल की कुर्बानी देनी पड़ती है.

आर्थिक विश्लेषक कुतुबुद्दीन याकूब का कहना है कि सरकारी सिस्टम में प्लानिंग और बजट की भारी कमी है. जब तक मैनेजमेंट में सुधार नहीं होगा और प्रभावी नीतियां नहीं बनेंगी, तब तक आम लोग इसी तरह पिसते रहेंगे. वहीं सेयर कुरैशी जैसे विशेषज्ञों का मानना है कि ये आपदाएं न केवल जान लेती हैं, बल्कि पहले से ही जर्जर हो चुकी स्थानीय अर्थव्यवस्था की कमर भी तोड़ देती हैं.

ये भी पढ़ें- ईरान में खामेनेई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, आर्थिक संकट से जनता का फूटा गुस्सा

चौतरफा घिरा है अफगानिस्तान

अफगानिस्तान इस वक्त सिर्फ बाढ़ और बर्फबारी से ही नहीं जूझ रहा, बल्कि वहां मानवीय संकट के बादल बहुत गहरे हैं. नॉर्वेजियन रिफ्यूजी काउंसिल ने भी इस पर चिंता जताई है. उनका कहना है कि एक तरफ पाकिस्तान और ईरान से अफगान शरणार्थियों को वापस भेजा जा रहा है, तो दूसरी तरफ लंबा सूखा और भूकंप के झटकों ने स्थिति को और भयानक बना दिया है.

संयुक्त राष्ट्र का भी मानना है कि अफगानिस्तान दुनिया के उन देशों में शामिल है जो प्राकृतिक आपदाओं के प्रति सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं. दशकों से चले आ रहे संघर्ष और विकास की धीमी रफ्तार ने वहां के लोगों की मुश्किलों को सहने की क्षमता को लगभग खत्म कर दिया है.

फिलहाल, वहां के कई प्रांतों में अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे आने वाले दिनों में खतरा और बढ़ने की आशंका है. ऐसे में वहां के कमजोर समुदायों को तुरंत सहायता और ठोस राहत कार्यों की सख्त जरूरत है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

2 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

6 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

6 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago