देश

कटनी में काल बनी तेज रफ्तार पिकअप; मासूम बच्ची समेत एक ही परिवार के 4 लोगों को रौंदा, सड़क पर बिखरीं लाशें

Katni Road Accident: मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक ऐसा दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए. गुरुवार की रात खुशियों के साथ अपने घर लौट रहे एक ही परिवार के लिए काल बनकर आई एक तेज रफ्तार पिकअप ने सब कुछ उजाड़ दिया. रीठी थाना क्षेत्र के हीरापुर और बड़गांव के बीच हुए इस भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वालों में एक ढाई साल की मासूम बच्ची भी शामिल है, जिसकी चीखें शायद हवाओं में ही दफन हो गईं.

मजदूरी कर लौट रहे थे घर

मिली जानकारी के मुताबिक, पन्ना जिले के बगवार गांव का रहने वाला यह परिवार मेहनत-मजदूरी कर अपना गुजर-बसर करता था. ये लोग कटनी के बरजि गांव में काम खत्म करके अपनी बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे. रात के करीब 9 बज रहे थे, सड़कें सूनी थीं और परिवार जल्द से जल्द घर पहुँचने की जल्दी में था. उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि दमोह की ओर से आ रहा एक टमाटरों से लदा पिकअप वाहन उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा.

जोरदार टक्कर से मौके पर हुई मौत

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, पिकअप की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर उस पर नियंत्रण नहीं रख सका और उसने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. भिड़ंत इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. बाइक सवार अनु बसोर (32), विनोद बसोर (30) और अनु की गोद में बैठी ढाई साल की नन्हीं भारती की मौके पर ही तड़प-तड़प कर जान चली गई.

हादसे के बाद सड़क पर चारों ओर खून और चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही रीठी थाना प्रभारी मो. शाहिद और सलैया चौकी प्रभारी विनोद पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे. पुलिस ने देखा कि चौथे युवक प्रेमलाल बसोर (32) की सांसें अभी चल रही थीं. पुलिस ने बिना वक्त गंवाए उसे एम्बुलेंस से रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था, अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें- पुंछ में भारतीय सेना की बड़ी जीत, गरंग जंगल से आतंकी ठिकाना ध्वस्त

अंधेरे का फायदा उठाकर ड्राइवर फरार

दिल दहला देने वाली इस घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप ड्राइवर ने इंसानियत दिखाने के बजाय भागना बेहतर समझा. वह गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल की ओर फरार हो गया. पुलिस ने फिलहाल चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पिकअप को जब्त कर लिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

2 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

4 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

4 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

5 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

5 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

5 hours ago