दुनिया

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर किया पलटवार, 7 सैनिकों को बनाया बंधक

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब खुली झड़प में बदल चुका है. शनिवार देर रात अफगान सेना ने पाकिस्तान की सीमा पर जोरदार हमला किया, जिसमें 15 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 7 को बंधक बना लिया गया. अफगान सेना ने इन बंधकों की तस्वीरें भी जारी की हैं. यह हमला पाकिस्तान द्वारा गुरुवार को काबुल पर मिसाइल अटैक के जवाब में किया गया.

करीब 3 घंटे चला ऑपरेशन

अफगान सेना ने करीब 3 घंटे तक ऑपरेशन चलाया और ड्यूरंड लाइन के पास कई पाकिस्तानी बॉर्डर पोस्ट पर भारी गोलाबारी की. इस कार्रवाई में पाकिस्तान की तीन सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया गया और हथियार व गोला-बारूद भी जब्त किए गए. हेलमंड प्रांत के प्रवक्ता मौलवी मोहम्मद कासिम रियाज ने बताया कि यह ऑपरेशन *हरामपुर जिले में रात 10 बजे शुरू हुआ और आधी रात तक चला.

कई इलाकों में गोलीबारी

एक रिपोर्ट की माने तो कुर्रम जिले के जीरो प्वाइंट पर तैनात एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अफगानिस्तान ने भारी हथियारों से फायरिंग शुरू की थी. इसके बाद अंगूर अड्डा, बाजौर, दिर, चितराल और बर्माचा जैसे कई इलाकों में गोलीबारी हुई.

अफगान रक्षा मंत्रालय की चेतावनी

अफगान रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान ने फिर से सीमा का उल्लंघन किया, तो अफगान सेना पूरी तरह तैयार है. वहीं, पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आर्टिलरी और फाइटर जेट से अफगान चौकियों पर हमला किया है.

ये भी पढ़ें-डूरंड लाइन पर भयंकर जंग! अफगान सेना ने पाकिस्तानी चौकियों पर किया हमला, 12 सैनिक मारे गए

क्या है विवाद की जड़?

इस पूरे विवाद की जड़ तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को माना जा रहा है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान टीटीपी आतंकवादियों को शरण देता है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. अफगानिस्तान ने इन आरोपों को खारिज किया है लेकिन दोनों देशों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

पितृ पक्ष का समापन और सर्वपितृ अमावस्या का महायोग, जानिए 10 अक्टूबर 2026 के पंचांग में क्या है खास?

Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…

10 minutes ago

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

7 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

7 hours ago