बैजयंत जय पांडा के नेतृत्व में कुवैत पहुंचा ऑल पार्टी डेलिगेशन.
All Party Delegation: बहरीन में अपनी सफल यात्रा पूरी करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता बैजयंत जय पांडा (Baijayant Panda) के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को कुवैत पहुंचा. यह दो दिवसीय यात्रा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भारत की आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को रेखांकित करना है.
कुवैत में भारत के राजदूत आदर्श स्वैका ने एयरपोर्ट पर बैजयंत पांडा (Baijayant Panda) के नेतृत्व में आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया. भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कुवैत पहुंचा, जो आतंकवाद के खिलाफ भारत का दृढ़ संदेश लेकर आया है.”
इससे पहले, कुवैत में भारतीय दूतावास ने एक अन्य एक्स पोस्ट में लिखा, “पहलगाम आतंकवादी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, आतंक के खिलाफ लड़ाई, कभी मत भूलो कभी मत माफ करो.” बहरीन में भारतीय दूतावास ने एक एक्स पोस्ट में लिखा, “बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने बहरीन की अपनी सफल यात्रा पूरी की. भारत अपने मित्र बहरीन को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता व्यक्त करने के लिए धन्यवाद देता है.”
इस पोस्ट को भाजपा नेता पांडा (Baijayant Panda) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी साझा किया. बैजयंत जय पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, भाजपा सांसद फंगनन कोन्याक, भाजपा सांसद रेखा शर्मा, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के सांसद असदुद्दीन ओवैसी, भाजपा सांसद सतनाम सिंह संधू, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद और पूर्व भारतीय राजनयिक हर्ष श्रृंगला शामिल हैं.
इससे पहले अपनी यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बहरीन के कई वर्गों से बातचीत की और उन्हें 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले पर भारत की प्रतिक्रिया और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ उसकी व्यापक लड़ाई के बारे में जानकारी दी.
भाजपा नेता बैजयंत पांडा (Baijayant Panda) ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “भारत की सहिष्णुता और सह-अस्तित्व की भावना किंग हमाद ग्लोबल सेंटर फॉर कोएक्सिस्टेंस एंड टॉलरेंस में हमारी चर्चा का केंद्र थी. हमने भारत-बहरीन के मजबूत रिश्तों को और मजबूत करने के लिए विचार साझा किए.”
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, “भारत और बहरीन के बीच गहरी साझेदारी है. बहरीन के प्रथम उप सभापति अब्दुल नबी सलमान अहमद के साथ हमने संबंधों को और गहरा करने और आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत रुख पर चर्चा की.” भारतीय दूतावास ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने बहरीन के उप प्रधानमंत्री शेख खालिद बिन अब्दुल्ला अल खलीफा से मुलाकात की और ऑपरेशन सिंदूर के महत्व और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति पर चर्चा की.
भारतीय दूतावास ने प्रेस बयान में कहा, “प्रतिनिधिमंडल ने शूरा परिषद के अध्यक्ष अली बिन सालेह अल सालेह और प्रतिनिधि परिषद के प्रथम उपसभापति अब्दुल नबी सलमान अहमद को भी जानकारी दी. प्रतिनिधिमंडल ने 22 अप्रैल को कश्मीर में पर्यटकों पर हुए बर्बर आतंकवादी हमले के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर प्रकाश डाला.”
यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: रूस ने फिर निभाई दोस्ती, आतंकवाद के खात्मे के लिए भारत के साथ दिखाई एकजुटता
प्रतिनिधिमंडलों के सात समूह सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, अल्जीरिया, यूके, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय संघ, इटली, डेनमार्क, इंडोनेशिया, मलेशिया, कोरिया, जापान, सिंगापुर, यूएई, लाइबेरिया, कांगो, सिएरा लियोन, अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील, कोलंबिया, स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया, लातविया, रूस, मिस्र, कतर, इथियोपिया और दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…