लाइफस्टाइल

नारियल तेल समेत इन चीजों से पाएं फटी एड़ियों से राहत, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

Cracked Heels: गर्मियों का मौसम अपने साथ तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी लेकर आता है. इनसे बचने के लिए हम अपने चेहरे और त्वचा की देखभाल तो पूरे ध्यान से करते हैं, लेकिन अक्सर पैरों की अनदेखी कर जाते हैं. खुले सैंडल, चप्पल और गर्म हवाओं के सीधे संपर्क में रहने के कारण सबसे ज्यादा असर हमारी एड़ियों पर पड़ता है. नमी की कमी और लगातार चलने-फिरने से एड़ियां सूखने लगती हैं और धीरे-धीरे फटने लगती हैं. फटी एड़ियां न सिर्फ देखने में खराब लगती हैं, बल्कि कई बार उनमें दर्द और जलन भी होने लगती है. इनसे बचने के लिए आयुर्वेद में कई घरेलू उपाय हैं, जो गर्मियों में आपकी एड़ियों को फटने से बचाएंगे.

गर्मियों में फटी एड़ियों से राहत

एक शोध में प्रकाशित किया जिसमें पैरों की दरारों का जिक्र है. आयुर्वेद में पैर की दरारों (फटे पैर) को क्षुद्र कुष्ठ (त्वचा के छोटे रोग) का नाम दिया गया है. जिसे एड़ी की दरार के रूप में भी जाना जाता है. इसे एक आम पैर की समस्या बताया गया है जिसमें पैर की एड़ी का रंग पीला हो जाता है. कठोर त्वचा का विकास होता है, पैरों में दर्द, रक्तस्राव या खुजली के साथ दरारें और सख्त हो जाती हैं.

नारियल तेल और कपूर का जादू

आयुर्वेद के अनुसार, फटी एड़ियों के इलाज के लिए नारियल तेल और कपूर का मिश्रण एक रामबाण उपाय माना जाता है. नारियल तेल त्वचा को गहराई तक नमी देता है और उसे मुलायम बनाता है, जबकि कपूर में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो संक्रमण से बचाते हैं और जलन को शांत करते हैं. दोनों को मिलाकर एड़ियों पर लगाने से दरारें जल्दी भरने लगती हैं और त्वचा स्वस्थ बनती है. यह मिश्रण रात को सोने से पहले लगाने पर बेहतर परिणाम देता है.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी खाने के तुरंत बाद पीते हैं पानी? डॉक्‍टर ने बताया खाने के कितनी देर बाद पानी पीना है सही

गुनगुना पानी और नींबू का कमाल

वहीं गुनगुने पानी में नमक और नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर पैर भिगोना भी असरदार घरेलू उपाय है. गुनगुना पानी एड़ियों की सख्त त्वचा को नरम करता है, जबकि नमक उसमें जमी गंदगी और मृत त्वचा को हटाने में मदद करता है. नींबू का रस प्राकृतिक एंटीसेप्टिक होता है, जो त्वचा को साफ और ताजगीभरा बनाता है. रोजाना 15-20 मिनट तक यह प्रक्रिया अपनाने से एड़ियों में नमी बनी रहती है.

देसी घी या वैसलीन का पोषण

इसके अलावा, फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए देसी घी या वैसलीन लगाना एक सरल उपाय है. साफ एड़ियों पर देसी घी या वैसलीन की मोटी परत लगाएं और फिर मोजे पहन लें. ऐसा करने से पूरी रात एड़ियों को पोषण मिलता है और यह मॉइस्चराइज का काम करता है. वहीं केला भी असरदार उपचार है. मैश हुए केले को एड़ियों पर अच्छी तरह लगाएं और इसे लगभग 15 मिनट तक के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से पैर धो लें. इस उपाय को सप्ताह में दो बार करने से एड़ियां स्वस्थ और सुंदर दिखने लगती हैं.

एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल

एलोवेरा जेल में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण एड़ियों को संक्रमण से बचाते हैं और उसे भीतर से ठीक करने में मदद करते हैं. रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल अच्छी तरह लगाएं और मोजे पहन लें. इसके नियमित उपयोग से एड़ियां मुलायम, चिकनी और स्वस्थ बनती हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

9 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

9 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

30 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

37 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

53 minutes ago