Aman Apang Japan Story
Aman Apang Japan Story:कभी-कभी अपनों की कही एक छोटी-सी बात जिंदगी का सबसे बड़ा सबक बन जाती है.बचपन में सुनी गई कोई बात इंसान के दिल में इस तरह घर कर जाती है कि वही उसके सपनों और मेहनत की वजह बन जाती है.अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली अमन अपांग (Aman Apang) की कहानी भी कुछ ऐसी ही है.कभी आर्थिक तंगी के कारण उन्हें अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी सोचना पड़ता था.एक दिन खाने की थाली में सब्जी नहीं मिलने पर उन्होंने खाना खाने से मना कर दिया.इस पर मां ने गुस्से में ऐसी बात कह दी, जिसने अमन की जिंदगी की दिशा बदल दी.आज वही अमन जापान में रहकर हर महीने करीब एक लाख रुपये कमा रही हैं और अपने परिवार का सहारा बन रही हैं.
अमन ने इंस्टाग्राम पर अपनी जिंदगी से जुड़ा यह किस्सा साझा किया है.उन्होंने बताया कि बचपन में उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी.घर के कामों में हाथ बंटाने के बावजूद कई बार उनकी छोटी-छोटी इच्छाएं अधूरी रह जाती थीं.हालत ऐसी थी कि कभी-कभी उनके पास खर्च करने के लिए 20 रुपये तक नहीं होते थे.माता-पिता से पैसे मांगने में भी उन्हें झिझक होती थी. अमन ने बताया कि एक दिन मां ने उन्हें खाने के लिए बिना सब्जी का खाना दिया.इस पर उन्होंने खाना खाने से इनकार कर दिया.उनकी इस बात पर मां नाराज हो गईं और कहा, ‘तुम क्या MLA-मिनिस्टर के बच्चे हो, जो तुम्हें सब्जी, मीट-मछली सब मिलेगा?’ मां के ये शब्द अमन के दिल में उतर गए.उन्होंने उसी दिन ठान लिया कि एक दिन वह इतना कमाएंगी कि उनके माता-पिता को कभी पैसों की कमी का सामना न करना पड़े.
अपने इस सपने को पूरा करने के लिए अमन ने लगातार मेहनत की.आज उन्हें जापान में रहते हुए तीन साल से ज्यादा समय हो चुका है.फिलहाल वह क्योटो के पास एक गांव में पारंपरिक जापानी रयोकान यानी सराय में काम करती हैं.इससे पहले वह एक साल से ज्यादा समय तक ओसाका में भी रह चुकी हैं. होटल में नौकरी करने के साथ-साथ अमन सोशल मीडिया पर वीडियो भी बनाती हैं.इसके अलावा वह SSW वीजा से जुड़े एक सेंटर में भी काम करती हैं.यहां वह भारतीय युवाओं को जापान में रोजगार पाने के लिए जापानी भाषा सीखने और नौकरी तलाशने में मदद करती हैं.
अमन ने अपने वीडियो में बताया कि जापान में उनकी मासिक कमाई करीब एक लाख रुपये है.हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने का रास्ता आसान नहीं रहा.उन्होंने बताया कि उनके कई दोस्त अपने लक्ष्य को पूरा करने से पहले ही पीछे हट गए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.बचपन में गरीबी के दौरान झेली गई मुश्किलें उन्हें लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहीं.
अमन का कहना है कि उनकी कहानी कोई काल्पनिक किस्सा नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी की सच्चाई है.जिस लड़की को कभी 20 रुपये खर्च करने से पहले सोचना पड़ता था, आज वह विदेश में मेहनत करके अपने परिवार के सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रही है.अमन का सबसे बड़ा सपना अपने माता-पिता को ऐसी जिंदगी देना है, जहां उन्हें पैसों की कमी के कारण अपनी किसी इच्छा का त्याग न करना पड़े.उनकी कहानी बताती है कि मुश्किल हालात इंसान के सपनों को रोक नहीं सकते, अगर उसके अंदर कुछ कर गुजरने का हौसला हो.
भारत एक्सप्रेस
Rudraprayag Accident: रुद्रप्रयाग की क्यूंजा घाटी में शादी समारोह से लौट रही बोलेरो 500 मीटर…
पीएम मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन…
Asaram Bapu Supreme Court: आसाराम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई…
PM Modi In Manila: मनीला में 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी ने…
Bangladesh Civil War Fear: 16 दिसंबर को शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी के ऐलान और…
Azam Khan Supreme Court News: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता…