उत्तर प्रदेश

प्रणाम मैडम जी…,हाय राम KGMU में ये कैसी रैगिंग, VIDEO हो रहा वायरल

KGMU Lucknow Ragging: लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में MBBS प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है. सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कलाम सेंटर के सामने जूनियर छात्र-छात्राएं कतार में सिर झुकाकर खड़े नजर आए. आरोप है कि वहां से गुजर रहे सीनियर छात्रों को देखकर जूनियर छात्रों से ‘प्रणाम महोदय जी’ और जूनियर छात्राओं से सीनियर छात्राओं को ‘प्रणाम मैडम जी’ कहलवाया गया.

इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें जूनियर छात्र-छात्राएं एक लाइन में खड़े दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में जूनियर छात्र-छात्राएं सीनियर छात्रों के सामने आने पर वे सिर झुकाकर उनको प्रणाम करते दिखे. इस दौरान सीनियर छात्रों पर जूनियरों को डांटने और हिदायत देने के भी आरोप लगे हैं. बताया जा रहा है कि विरोध करने पर नए छात्रों को डांटा और डराया जाता है. इस वजह से वे लगातार दबाव में हैं.

आसपास सुरक्षाकर्मी रहे मौजूद

घटना के दौरान कतार के आसपास कई सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे. कुछ लोग मोबाइल फोन से वीडियो बनाते नजर आए. जूनियर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर घबराहट और डर साफ दिखाई दे रहा था. हालांकि, यह साफ नहीं हो सका है कि सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में यह सब कितनी देर तक चलता रहा.

ये भी पढ़ें- लखनऊ में चाय के पैसे को लेकर चली दनादन गोलियां, स्कॉर्पियो सवार युवकों ने की 8-9 राउंड फायरिंग

मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं. इसके बावजूद KGMU जैसे बड़े संस्थान में इस तरह का मामला सामने आना गंभीर सवाल खड़े करता है. नए छात्र पढ़ाई शुरू करने के साथ ही अगर सीनियरों के दबाव और डर में रहने को मजबूर हैं, तो इसका असर उनके माहौल और पढ़ाई पर भी पड़ सकता है.

फिलहाल सामने आए आरोपों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान उपलब्ध नहीं है. मामले में प्रशासन की कार्रवाई और जांच से जुड़ी जानकारी का इंतजार है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

कभी सब्जी के लिए तरसी, मां के ताने ने बदली किस्मत; आज जापान में कमा रही 1 लाख रुपये महीना!

Aman Apang Japan Story: अरुणाचल प्रदेश की अमन अपांग ने बचपन की गरीबी को अपनी…

38 minutes ago

उत्तराखंड की डेथ वैली है क्यूंजा घाटी! रुद्रप्रयाग में कैसे 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 की हुई है मौत

Rudraprayag Accident: रुद्रप्रयाग की क्यूंजा घाटी में शादी समारोह से लौट रही बोलेरो 500 मीटर…

40 minutes ago

कॉम्पिटिशन नहीं, कोऑपरेशन: आसियान समिट से पीएम मोदी ने दिया बिजनेश का मंत्र

पीएम मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन…

60 minutes ago

आसाराम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, जानें पूरा मामला

Asaram Bapu Supreme Court: आसाराम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई…

1 hour ago

भारत-आसियान रिश्तों को नई ऊंचाई देने की तैयारी, पीएम मोदी बोले- प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से तय होगा भविष्य

PM Modi In Manila: मनीला में 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी ने…

1 hour ago

बांग्लादेश में होगा नया गृहयुद्ध! क्यों है आशंका? जानिए शेख हसीना का रोल

Bangladesh Civil War Fear: 16 दिसंबर को शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी के ऐलान और…

1 hour ago