Bharat Express DD Free Dish

‘ट्रंप का खून अब हलाल है’, मौलवियों ने कहा- बदला लेना हर मुसलमान का फर्ज

Iran Fatwa Against Donald Trump: अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ बदले की आग सुलग रही है. तेहरान के मौलवियों ने फतवा जारी कर डोनाल्ड ट्रंप के खून को हलाल बताया है.

Iran Fatwa Against Donald Trump

ट्रंप के खिलाफ फतवा

Iran Fatwa Against Donald Trump: ईरान में फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ गुस्सा भड़क गया है. 1 अगस्त 2025 दिन शुक्रवार को ईरान के प्रमुख शिक्षा केंद्र ‘क़ुम सेमिनरी’ ने एक बयान जारी किया है. इस दौरान 2000 से अधिक मौलवी शामिल थे. सभी ने एक सुर में डोनाल्ड ट्रंप के खून को हलाल बताते हुए जायज ठहराया है. सभी मौलवियों ने अमेरिका के राष्ट्रपकि डोनाल्ड ट्रंप को जनरल कासिम सुलेमानी की मौत का जिम्मेदार ठहराया है. इसमें कहा गया कि उसकी हत्या कर सुलेमानी की शहादत का बदला लेना मुसलमान की जिम्मेदारी है.

ईरान में राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ धार्मिक कट्टरता दिख रही है. मौलवियों द्वारा हत्याओं को धार्मिक रूप से जायज ठहराया जा रहा है. इजराइल के 12 दिन के संघर्ष में मिली हार के बाद ईरान के कट्टरपंथी मौलवी क्रोधित हैं. अब उन्होंने सीधे तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की बात कही है.

‘संयम का समय समाप्त’

‘ईरान इंटरनेशनल’ की खबर के मुताबिक तेहरान में मौलवियों की सभा में ट्रंप का खून को बहाने को धार्मिक रूप से वैध घोषित किया गया है. ईरान के धार्मिक नेतृत्व में ट्रंप के खिलाफ बयानबाजी काफी तेज हो गई है. शुक्रवार को कोम मदरसा द्वारा जारी इस बयान में कहा गया कि क्रांतिकारी धैर्य और संयम का समय समाप्त हो गया है.

पहले भी दी गई है धमकी

  • ईरान ने इससे पहले 2023 में ट्रम्प को मारने की धमकी दी थी. ईरान के रिवॉल्यूश्नरी गार्ड एयरोस्पेस फोर्स के उन दिनों के हेड अमीराली हाजीजादेह ने कहा था कि ईश्वर ने चाहा तो हम ट्रम्प को मारेंगे.
  • साल 2019 में डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु संधि तोड़ने के लिए तबाही की धमकी दिया था. उस समय कासिम ने भी कहा था ट्रंप शुरू करेंगे तो हम खत्म कर देंगे.
  • साल 2020 में ईरान ने भी बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया था. इसमें 22 मिसाइल चलीं थीं. दावा किया गया था कि 80 अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं.

ये भी पढ़ें: ‘ये कोई डिसिप्लिन नहीं’! आखिर किस बात पर CISF अधिकारी ने स्पाइसजेट के कर्मचारियों को पीटा?

2020 में डोनाल्ड ट्रंप ने दिया था आदेश

मौलवियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को क्रूर अपराधी करार दिया है. उन्होंने कहा कि अब देश अब चुप नहीं बैठेगा. अब इसका बदला लिया जाएगा. इसमें इस बात को याद किया गयाा कि साल 2020 में डोनाल्ड ट्रंप ने ही बगदाद में सुलेमानी की हत्या का आदेश दिया था. जिस बैठक में यह प्रस्ताव पास हुआ इसमें अहमद खातमी, एक्सपीडिएंसी काउंसिल के सदस्य मोहसेन अराकी और गार्डियन काउंसिल के सदस्य मेहदी शबज़ेदारी जैसे बड़े लोग शामिल थे. इन्हें सीधे तौर पर अली खामेनेई ने नियुक्त किया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read