दुनिया

ट्रंप का ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ पास, टिप्स, ओवरटाइम और सोशल सिक्योरिटी पर अब नहीं लगेगा टैक्स

अमेरिका में मिडिल क्लास के लोगों के लिए टैक्स पर बड़ा फैसला लिया गया है. शुक्रवार को अमेरिकी सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से डोनाल्ड ट्रंप का ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट’ पास हुआ. इसे 218-214 वोटों से पास किया गया. इसमें टैक्स कटौती और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर खर्च में कटौती का भी प्रस्ताव है. बिल पास होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने समर्थकों के बीच जश्न मनाते हुए देखा गया.

Trump ने बिल पास होने पर क्या कहा?

इस बिल में टिप्स और ओवरटाइम पर कोई टैक्स न लगाए जाने का प्रस्ताव है. ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा, “अमेरिका के लिए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इससे बेहतर तोहफा कोई नहीं हो सकता जितना ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ है. इस बिल के साथ 2024 में आयोवा की जनता से किए गए मेरे हर बड़े वादे को पूरा किया गया है.”

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “जैसा कि मैंने वादा किया था, हम ट्रंप टैक्स कट्स को स्थायी बना रहे हैं और अब न तो टिप्स पर टैक्स होगा, न ओवरटाइम पर टैक्स और न ही सोशल सिक्योरिटी पर टैक्स लगेगा. आयोवा के लिए सबसे अहम ये है कि यह बिल 20 लाख से अधिक पारिवारिक फार्मों को तथाकथित एस्टेट टैक्स या ‘डेथ टैक्स’ से बचाता है.”

आज होगा हस्ताक्षर समारोह

डोनाल्ड ट्रंप ने “वन बिग ब्यूटीफुल बिल” के पारित होने की सराहना की. उन्होंने इसे अमेरिका के “नए स्वर्ण युग” की शुरुआत बताया और शुक्रवार शाम को व्हाइट हाउस में हस्ताक्षर समारोह की घोषणा की.

यह भी पढ़ें- सीनेट ने पारित किया ट्रंप का ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’, क्या अब नई पार्टी बनाएंगे एलन मस्क?

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर लिखा, “अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकनों ने अभी-अभी ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट’ पारित कर दिया है. हमारी पार्टी पहले से कहीं अधिक एकजुट है. संयुक्त राज्य अमेरिका की जनता पहले से कहीं ज्यादा समृद्ध, सुरक्षित और गर्वित होगी. हाउस स्पीकर माइक जॉनसन, सीनेट मेजॉरिटी लीडर जॉन थ्यून और उन सभी शानदार रिपब्लिकन सांसदों का धन्यवाद, जिन्होंने हमें अपने वादों को पूरा करने में मदद की.” ट्रंप ने आगे लिखा, “एक साथ मिलकर हम वह सब कर सकते हैं, जिसकी कल्पना भी एक साल पहले तक नहीं की जा सकती थी. हम काम करते रहेंगे और जीतते रहेंगे. बधाई हो अमेरिका!”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

19 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

29 minutes ago

मेरठ में क्यों बंदर बन कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग? जानें अनोखे प्रदर्शन का कारण

मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…

34 minutes ago

रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…

48 minutes ago

भारत से भिड़ा पाक तो क्या साथ देंगे तुर्किये-सऊदी? समझें मक्का पैक्ट के 3 पेंच

Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…

49 minutes ago

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

1 hour ago