Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सीनेट ने पारित किया ट्रंप का ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’, क्या अब नई पार्टी बनाएंगे एलन मस्क?

यह बिल 51 से 50 के अंतर से पारित हुआ, जिसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने निर्णायक मत दिया. जीओपी के केवल तीन रिपब्लिकन सांसदों ने ही इसके खिलाफ मतदान किया,जिसमें सीनेटर सुसान कोलिन्स, थॉम टिलिस और रैंड पॉल शामिल हैं.

Trump

ट्रंप का वन बिग ब्यूटीफुल बिल सीनेट ने किया पारित.

जीओपी के नेतृत्व वाली सीनेट ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Trump) के वन बिग ब्यूटीफुल बिल को पारित कर दिया, जो इस सप्ताह के अंत तक इस विधेयक को अपने डेस्क पर लाने और उस पर हस्ताक्षर करवाने के ट्रंप के लक्ष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है. दूसरी तरफ बिल के पारित होने से क्या अब अरबपति कारोबारी एलन मस्क नई पार्टी बनाएंगे? क्योंकि उन्होंने ट्रंप को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर बिल सीनेट की तरफ से पास होता है तो वह उसके अगले दिन नई पार्टी बनाएंगे.

Trump के बिल के खिलाफ तीन सांसदों ने की वोटिंग

बता दें कि यह बिल 51 से 50 के अंतर से पारित हुआ, जिसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने निर्णायक मत दिया. जीओपी के केवल तीन रिपब्लिकन सांसदों ने ही इसके खिलाफ मतदान किया,जिसमें सीनेटर सुसान कोलिन्स, थॉम टिलिस और रैंड पॉल शामिल हैं.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस विधेयक को अगले साल के मध्यावधि चुनावों से पहले जीओपी की सबसे बड़ी विधायी जीत माना जा रहा है, जिसमें पार्टी सदन में अपना मामूली बहुमत खो सकती है. यह विधेयक ट्रंप (Trump) के 2017 के कर कटौती और रोजगार अधिनियम को आगे बढ़ाता है, करों में कटौती करता है और सेना और सीमा सुरक्षा के लिए नए खर्च का प्रावधान करता है.

सीनेट में बिल पारित होने के बाद सीनेट के बहुमत नेता जॉन थून ने कहा, “आज एक ऐतिहासिक दिन था, और हम अमेरिका को मजबूत, सुरक्षित और अधिक समृद्ध बनाने वाली किसी चीज का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हैं.” लेकिन अभी भी एक बड़ी बाधा बाकी है, क्योंकि बिल को प्रतिनिधि सभा में पारित किया जाना है, जिस पर बुधवार को मतदान होने की उम्मीद है. ट्रंप ने कहा, “यह एक बढ़िया बिल है. इसमें सभी के लिए कुछ न कुछ है, और मुझे लगता है कि यह सदन में बहुत अच्छी तरह से पारित होने वाला है. वास्तव में, मुझे लगता है कि सीनेट की तुलना में सदन में यह आसान होगा.”

यह भी पढ़ें- Donald Trump ने Elon Musk को दी धमकी, बोले ‘सब्सिडी कटौती की तो लौटना पड़ेगा दक्षिण अफ्रीका’

हालांकि, डेमोक्रेट्स इस मेगा-बिल का कड़ा विरोध कर रहे हैं, जो एक ऐसे एजेंडे को फंड करता है, जिसके डेमोक्रेट्स बिल्कुल विपरीत हैं. डेमोक्रेट्स ने बिल में कर कटौती को धनी लोगों को लाभ पहुंचाने वाली कटौती के रूप में बताया है. वहीं, रिपब्लिकन का कहना है कि कटौती से मध्यम वर्ग को मदद मिलेगी.

इस विधेयक ने डेमोक्रेट्स को नाराज़ कर दिया है क्योंकि पार्टी का कहना है कि इसमें मेडिकेड जैसे ज़रूरी कार्यक्रमों में कटौती की गई है. कम आय वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा कवरेज, साथ ही खाद्य टिकटों में भी कटौती की गई है. डेमोक्रेट्स को यह भी चिंता है कि यह विधेयक बढ़ते राष्ट्रीय ऋण में खरबों अमेरिकी डॉलर जोड़ देगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest