खगड़िया फायरिंग
बिहार में गोलीबारी का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. अपराधियों में कानून का थोड़ा भी डर नहीं है. खगड़िया जिले में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें एक शख्स जख्मी हो गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जख्मी शख्स का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से बेखौफ होकर फायरिंग की जा रही है. भरतखंड पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी ने बताया कि फायरिंग करने वाले लोगों की पहचान हो गई है. जिनमें एक शख्स खजरैठा पंचायत का पूर्व मुखिया है और दूसरा शख्स उसका भाई है. पुलिस ने बताया कि सभी पर कार्रवाई की जा रही है. थाना प्रभारी का कहना है कि एक पक्ष खेत में हल चला रहा था उसी दौरान दूसरे पक्ष के खेत में लगा तार टूट गया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और बात गोली तक पहुंच गई.
भूमि विवाद में हुए फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें साफ दिख रहा है कि गोली चलने से एक शख्स जख्मी हो गया है. जिसे उपचार के लिए मायागंज के हॉस्पिटल भेजा गया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि अपराधी बेखौफ होकर गोली चलाए जा रहा है.
बिहार में जमीन को लेकर हो रहे विवाद रुक नहीं रहे हैं. इससे पहले पूर्वी चंपारण जिले में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें जमीन को लेकर हिंसक झड़प में गोलीबारी हुई थी और एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 4 लोग जख्मी हो गए थे.
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…
नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…
मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…
Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…
Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…
Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…