दुनिया

ट्रंप के टैरिफ बम से कार निर्माता कंपनियों में हड़कंप! विदेशी कारों के Import पर अब लगेगा इतने फीसदी शुल्क, जानें क्या बोले प्रेसीडेंट

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टैरिफ नीति के तहत एक बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने अमेरिका में आयात होने वाली विदेशी कारों (foreign cars) पर भी टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. प्रेसीडेंट ट्रंप ने विदेशी कारों के इंपोर्ट पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है. उन्होंन इस टैरिफ को स्थायी फैसला भी करार दिया है.

25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने बयान में कहा, अमेरिका उन सभी कारों पर प्रभावी रूप से 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाएगा, जिन कारों का निर्माण दूसरे देशों में हो रहा है. हालांकि उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि अगर आप अपनी कारों को अमेरिका में बनाते हैं, तो किसी भी प्रकार का कोई टैरिफ नहीं लगेगा.

यह भी पढ़ें- ट्रंप ने भारत को आदर्श बताते हुए अमेरिकी चुनाव प्रणाली में की सुधार की बात, कहा- निष्पक्ष और ईमानदार चुनाव संवैधानिक गणराज्य के लिए जरूरी

2 अप्रैल से लागू होगा फैसला

बता दें कि ट्रंप की ओर से टैरिफ लगाने का फैसला 2 अप्रैल 2025 से लागू होगा. 3 अप्रैल से टैरिफ की वसूली भी शुरू कर दी जाएगी. प्रेसीडेंट ट्रंप ने व्हाइट हाउस स्थित अपने ओवल ऑफिस में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “हम उन सभी कारों पर 25 फीसदी शुल्क लगाने जा रहे हैं, जो अमेरिका में नहीं बनी हैं, सरकार की यह नीति घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

13 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

29 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

32 minutes ago

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

48 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

54 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

1 hour ago