Amravati Sex Racket Busted
Amravati Sex Racket Busted: अमरावती महाराष्ट्र/ अभिषेक : महाराष्ट्र के अमरावती शहर में राजापेठ पुलिस ने अवैध देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. सामरा नगर स्थित एक मकान पर छापा मारकर पुलिस ने कथित कुंटणखाना संचालित करने वाले एक पुरुष और एक महिला समेत कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
पुलिस के मुताबिक, राजापेठ थाना क्षेत्र के सामरा नगर में लंबे समय से अवैध देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिल रही थी. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में विशेष टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा. कार्रवाई के दौरान मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया गया.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने कथित रूप से देह व्यापार संचालित करने वाले एक पुरुष और एक महिला को हिरासत में लिया. इसके अलावा वहां मौजूद तीन महिलाओं को भी पुलिस ने अपने संरक्षण में लिया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन महिलाओं में पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की महिलाएं भी शामिल हैं.
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन महिलाओं को किन परिस्थितियों में यहां लाया गया था और क्या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है.
यह भी पढ़ें: समलैंगिक प्रेम में पार की सारी हदें! 33 हजार वोल्ट के टावर पर चढ़ी युवती; मुजफ्फरपुर में हाई-वोल्टेज लव ड्रामा
राजापेठ पुलिस ने इस मामले में PITA (Prevention of Immoral Traffic Act) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है. सभी संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं.
पुलिस को आशंका है कि यह मामला केवल एक स्थान तक सीमित नहीं हो सकता. इसलिए यह भी जांच की जा रही है कि इस कथित रैकेट के तार अन्य शहरों या राज्यों से जुड़े हैं या नहीं. पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण ने कहा कि अवैध और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…