दुनिया

एंडी बर्नहैम होंगे ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री, लेबर पार्टी ने चुना अपना नेता, सोमवार को लेंगे शपथ

UK New Prime Minister Election: कीर स्टार्मर के इस्तीफे के बाद लेबर पार्टी ने एंडी बर्नहैम को अपना नया नेता चुना है. एंडी को निर्विरोध रूप से पार्टी का नया नेता चुना गया है. अब वो ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री बनेंगे. बताया जा रहा है कि वो अगले सोमवार की दोपहर को कीर स्टारमर की जगह लेंगे. उसी दिन ब्रिटेन के राजा उन्हें सरकार बनाने के लिए भी आमंत्रित करेंगे.

निवर्तमान प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की जगह लेने के लिए लेबर पार्टी में हुए चुनाव में बर्नहैम ही एकमात्र दावेदार थे. उन्हें हाउस ऑफ कॉमन्स के 403 लेबर सांसदों में से 379 सांसदों ने समर्थन किया. इसलिए वे अगले चरण में आसानी से पहुंच गए.

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद एंडी बर्नहैम ने पार्टी को संबोधित किया. उन्होंने 1970 के दशक में ब्रिटेन की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए नई उम्मीदें जताई. उन्होंने कहा कि मार्गरेट थैचर के शासनकाल में ब्रिटेन ने आवास, ऊर्जा, पानी और परिवहन जैसी आवश्यक चीजों पर अपना नियंत्रण खो दिया था. उस समय अगर सही स्टेप उठाये गए होते तो आज जो ब्रिटेन की स्थिति है, वो नहीं होती.

पुराने नेताओं पर बरसे एंडी बर्नहैम

उन्होंने अपने भाषण के दौरान पुराने नेताओं की आलोचना की. एंडी बर्नहैम ने कहा कि उनकी पीढ़ी के नेता नवउदारवाद को चुनौती देने में विफल रहे. इसकी वजह से पावर और धन कुछ चुनिंदा लोगों के हाथों में चला गया.

ये भी पढ़ें- 2019 के बाद फिर हरकत, क्या गिलगित-बाल्टिस्तान सच में बन जाएगा पाकिस्तान का हिस्सा?

स्टारमर के आलोचक ने दी एंडी को बधाई

कीर स्टारमर के सबसे बड़े आलोचक माने जाने वाले स्कॉटिश लेबर पार्टी के नेता अनस सरवर ने एंडी बर्नहैम को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि एंडी के नेतृत्व में हमें ब्रिटेन के मेहनतकश लोगों का फिर से विश्वास जीतना होगा. हमें सुधार के जहर का भी सामना करना होगा. मुझे विश्वास है कि एंडी बर्नहैम इसके लिए दिन-रात मेहनत करेंगे और ब्रिटेन के लोगों को इस मुसीबत से बाहर निकालेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

2 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

2 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

2 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

2 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

3 hours ago