दुनिया

Israel Hamas War: “दुआ करता हूं कि कब्जे वाले फिलिस्तीन के…” Israel-Hamas युद्ध पर ओवैसी ने दिया बयान

इजरायल और हमास के बीच शनिवार को युद्ध शुरू हो गया. हमास आतंकियों की तरफ से इजरायल पर किए गए हमले के बाद इजरायली सेना ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. जिसमें अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हुई है. हमास और इजरायल के बीच शुरू हुई जंग को लेकर AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दुआ करता हूं कि कब्जे वाली फिलिस्तीन के इलाकों में शांति बनी रहे.

असदुद्दीन ओवैसी ने युद्ध को लेकर दिया बयान

AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल माीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ” दुआ करता हूं कि कब्जे वाले फिलिस्तीन के इलाकों में शांति बनी रहे.” बता दें कि फिलिस्तीन का आरोप है कि इजरायल उसके कई इलाकों पर कब्जा कर रहा है. जिसको लेकर दोनों देशों के बीच तनाव चल रहा है.

पीएम मोदी बोले- इजरायल के साथ खड़े हैं

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल पर हमास के हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे आतंकी हमला करार दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि इस कठिन समय में भारत इजरायल के साथ मजबूती के साथ खड़ा है.

आतंकियों के ठिकानों को मिट्टी में मिला देंगे- नेतन्याहू

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने रविवार को एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि हमास के आतंकियों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी. आतंकियों के ठिकानों को मिट्टी में मिला देंगे. पीएम ने अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की. शनिवार को हमास के आतंकियों ने इजरायल के रिहायशी इलाकों में घुस गए और नागरिकों को भी निशाना बनाया. इस दौरान गाजा पट्टी की तरफ से 20 मिनट के अंदर 5 हजार रॉकेट दागे गए.

यह भी पढ़ें- Israel gaza attack: “दुश्मनों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी…हमास के ठिकानों को मलबे में तब्दील कर देंगे” पीएम नेतन्याहू ने दी चेतावनी

पीएम नेतन्याहू ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि “उन सभी जगहों पर जहां हमास तैनात है, छिपा है उन्हें हम मलबे में बदल देंगे, मैं गाजा के निवासियों से कहना चाहता हूं कि उस जगह को छोड़ दो क्योंकि हम हर जगह जबरदस्त कार्रवाई करेंगे.” नेतन्याहू की यह चेतावनी इजरायल में हमास के आतंकियों की तरफ से किए गए हमले के बाद आई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

24 घंटे, 5 खौफनाक हादसे और 50 से ज्यादा मौतें: कोलकाता से ग्वालियर तक…काल बनकर टूटी रफ्तार

शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…

31 minutes ago

महंगी बिजली से मिलेगी मुक्ति! छत पर लगाएं सोलर पैनल, सरकार से सीधे खाते में पाएं भारी सब्सिडी

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…

33 minutes ago

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

60 minutes ago

नवरात्रि स्पेशल: क्या आपने खाई है ये क्रिस्पी फलाहारी डिश? आज ही नोट करें साबूदाना थालीपीठ की आसान विधि

Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…

1 hour ago

गाजियाबाद में आधी रात को मुठभेड़, रेप केस में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…

1 hour ago