दुनिया

Earthquakes in Afghanistan: अफगानिस्तान में भूकंप ने फिर मचाई तबाही, 2000 लोगों की गई जान तो हजारों घायल

Earthquakes in Afghanistan: अफगानिस्तान में भूकंप ने एक बार फिर कहर बरपाया है. अफगानिस्तान के पश्चिम इलाके में आज आया भूकंप इतना शक्तिशाली था कि करीब 2,000 इससे अपनी जान गंवा बैठे. वहीं पश्चिमी अफगानिस्तान में आए इस भूकंप से हजारों की तादाद में लोग घायल भी हुए हैं. रिक्टर स्केल पर 6.3 के तीव्रता वाले  इस भूकंप ने अफगानिस्तान के हेरात शहर से करीब 40 किमी दूर के कई गांवों को तबाह कर दिया है. वहीं, संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप का केंद्र भी यहीं बताया जा रहा है. इसके अलावा इलाके की कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं हैं. बहुत सारे लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं. बता दें कि आज अफगानिस्तान में आए भूकंप के दौरान तीन शक्तिशाली झटके महसूस किए गए. भूकंप की तबाही के बाद जिंदा बचे लोगों ने भूकंप के दौरान जिस खौफनाक मंजर का जिक्र किया है उसके अनुसार कार्यालय की इमारतें पहले हिलीं और फिर ढहने लगी.

भूकंप से 4 गांवों को सबसे अधिक नुकसान

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अफगानिस्तान में आपदा प्राधिकरण के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुल्ला जान के मुताबिक भूकंप और उसके बाद के झटकों से हेरात प्रांत के जेंडा जान जिले के 4 गांवों को आज आए भूकंप से सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है. भूकंप के बाद आए तीन शक्तिशाली झटकों की तीव्रता 6.3, 5.9 और 5.5 बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें: Israel gaza attack: “दुश्मनों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी…हमास के ठिकानों को मलबे में तब्दील कर देंगे” पीएम नेतन्याहू ने दी चेतावनी

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आज अफगानिस्तान में आए भूकंप को लेकर कहा है कि कि के घायलों को अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए जेंडा जान में 12 एम्बुलेंस कारें भेजीं गई हैं. वही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीमें अस्पतालों में घायलों के इलाज में सहयोग कर रही हैं. इसके अलावा बाकि आवश्यकताओं का भी आकलन कर रही हैं.

नागरिकों में डर का माहौल

वहीं एक स्थानीय नागरिक का कहना है कि भूकंप के दौरान सभी अपने-अपने घरों से बाहर आ गए. घर, ऑफिस और दुकानें सभी खाली हैं. भूकंप जब आया तब मैं और मेरा परिवार अपने घर के अंदर था. मुझे भूकंप महसूस हुआ. परिवार चिल्लाते हुए घर से बाहर भाग गया. वे घर लौटने से डर रहे हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

17 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

45 minutes ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

53 minutes ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

1 hour ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

1 hour ago

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

2 hours ago