दुनिया

Australia: मेलबर्न में खालिस्तान समर्थकों ने स्वामीनारायण मंदिर में की तोड़फोड़, दीवारों पर लिखी भारत विरोधी बातें, भिंडरावाले को बताया शहीद

Hindu Temple Attacked in Australia: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई और दीवारों पर ‘हिंदुस्तान मुर्दाबाद’ समेत भारत विरोधी बातें लिखी गईं. द ऑस्ट्रेलिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मेलबर्न के मिल पार्क स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर (BAPS Swami Narayan Temple) की दीवारों पर आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाले का नाम भी लिखा गया और उसे शहीद बताया गया.

बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में कहा, “असामाजिक तत्वों द्वारा मिल पार्क, मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर के द्वार पर भारत विरोधी बातें लिखे जाने से हम बहुत दुखी हैं. मिल पार्क में बीएपीएस मंदिर, दुनिया भर में बीएपीएस के सभी मंदिरों की तरह, शांति, सद्भाव, समानता, निस्वार्थ सेवा और सार्वभौमिक हिंदू मूल्यों का निवास स्थान है.”

हिंदुओं के प्रति नफरत वाली बातें लिखी गईं

एक स्थानीय निवासी ने बताया, “जब मैं आज सुबह मंदिर पहुंचा तो मंदिर की दीवारों पर हिंदुओं के प्रति नफरत वाली बातें लिखी गई थीं. ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के हिंदू परिषद के अध्यक्ष मकरंद भागवत ने द ऑस्ट्रेलिया टुडे को बताया कि पूजा स्थलों के खिलाफ किसी भी तरह की नफरत और तोड़फोड़ स्वीकार्य नहीं है और हम इसकी निंदा करते हैं.

मकरंद भागवत ने कहा कि इस तरह की बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को विक्टोरियन बहुसांस्कृतिक आयोग और विक्टोरिया के बहुसांस्कृतिक मंत्री के सामने उठाया जाएगा. दूसरी तरफ, स्थानीय हिंदु समुदाय के लोगों ने इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया और प्रशासन ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की.

ये भी पढ़ें: Pakistan: कंगाली दिखाने पर बिफरा Pakistan, भारतीय कार्यक्रम प्रसारित कर रहे केबल ऑपरेटरों पर की कार्रवाई

वहीं बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था ने ऑस्ट्रेलिया और भारत की सरकारों के साथ-साथ स्थानीय सामुदायिक संगठनों को उनके निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया. संस्था की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, “ऑस्ट्रेलिया भर में बीएपीएस मंदिर एक संपन्न बहुसांस्कृतिक समाज का प्रतीक है जो सम्मान, मैत्री और सहिष्णुता के ऑस्ट्रेलियाई मूल्यों का पोषण करता है.” बता दें कि पिछले साल सितंबर में कनाडा में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर को खालिस्तानी समर्थकों ने हमला कर दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

9 minutes ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

35 minutes ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

1 hour ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

1 hour ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago