मनोरंजन

4 साल से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं शाहरुख खान, फिर भी कमाई में इन 2 बड़े सुपरस्टार्स को छोड़ चुके हैं पीछे

Shahrukh Khan:  शाहरुख खान  बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं. इस एक्टर की दुनियाभर में कितनी फैन फॉलोइंग है ये तो सब जानते हैं. अब शाहरुख खान सबसे पॉपुलर एक्टर्स के साथ-साथ दुनिया के सबसे रईस एक्टर्स की लिस्ट में भी शामिल हो चुके हैं. हाल में, वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स की एक लिस्ट शेयर की, जिसमें शाहरुख खान 4 नंबर पर शुमार हैं. शाहरुख खान ने जॉर्ज क्लूनी और टॉम क्रूज जैसे हॉलीवुड के बड़े सितारों को भी पीछे छोड़ दिया है.

अब आप सोच रहे होंगे कि शाहरुख खान तो पिछले कई सालों से बड़े पर्दे से गायब हैं, तो आखिर उनकी इतनी जबरदस्त कमाई कैसे हो रही थी. बता दें, शाहरुख खान कई बड़े ब्रांड्स के ब्रांड एम्बेसडर हैं. साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स के अलावा वह इंटरनेशनल स्तर पर भी कई क्रिकेट टीम्स के मालिक हैं. इसके अलावा, शाहरुख खान ने कई बिजनेस में भी निवेश किया है और साथ ही उनका और गौरी खान का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है.

शाहरुख खान अकेले ऐसे एक्टर नहीं हैं, जिन्होंने कई बिजनेस में निवेश किया है. बॉलीवुड के कई ऐसे एक्टर्स हैं जो उम्दा कलाकार होने के साथ-साथ एक अच्छे बिजनेसमैन भी हैं. आज जानते हैं बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स के बारे में-

दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स शाहरुख खान

दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स में शुमार हो चुके शाहरुख खान के पास लगभग 700 मिलियन डॉलर की संपत्ति है, जो भारतीय रुपये में लगभग 5.5 हजार करोड़ होता है. शाहरुख खान हर दिन लगभग 1.4 करोड़ रुपये कमाते हैं.

बॉलीवुड के दूसरे सबसे अमीर एक्टर अमिताभ बच्चन

अगर बॉलीवुड के सितारों की बात करें तो अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के दूसरे सबसे अमीर एक्टर हैं. बिग बी की कुल संपत्ति 500 मिलियन डॉलर (लगभग 4 हजार करोड़ रुपये) है.

ये भी पढ़ें-Ekta Kapoor: बेहद आलीशान है एकता कपूर का घर, सामने आईं लग्जरी हाउस की Inside Photos

सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान के पास 360 मिलियन डॉलर (लगभग 3 हजार करोड़ रुपये) की संपत्ति है. कमाई के मामले में सलमान खान, शाहरुख खान से काफी पीछे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

2 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

3 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

3 hours ago