दुनिया

“इस तरह के मुद्दों में नहीं पड़ना चाहता”, भारतीय जासूसों को देश से निकालने वाली खबर पर ऑस्ट्रेलियाई PM ने टिप्पणी करने से किया इनकार

ऑस्ट्रेलियाई सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने उन खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया जिनमें कहा गया था कि चार साल पहले दो भारतीय जासूसों को गुप्त रूप से ऑस्ट्रेलिया से निष्कासित कर दिया गया था. हालांकि, मंत्री ने कहा कि भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध अच्छे हैं और हाल के वर्षों में उनमें और सुधार हुआ है.

“इस तरह के मुद्दों में नहीं पड़ना चाहता”

एक इंटरव्यू के दौरान ऑस्ट्रेलिया के वित्त मंत्री जिम चाल्मर्स से पूछा गया कि क्या दो जासूसों के गोपनीय तरीके से निष्कासन संबंधी ऑस्ट्रेलियाई न्यूज मीडिया और ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ की खबरों के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया का मित्र माना जा सकता है. चाल्मर्स ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन से कहा, ‘‘मैं किसी भी तरह से इस तरह के मुद्दों में नहीं पड़ना चाहता.’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत के साथ और इस क्षेत्र के अन्य देशों के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं, दोनों पक्षों के प्रयासों के परिणाम स्वरूप हाल के वर्षों में यह और घनिष्ठ हुआ है और यह अच्छी बात है.’’

पीएम अल्बनीज ने भी किया किनारा

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और विदेश मंत्री पेनी वोंग ने संवाददाता सम्मेलन में भारत द्वारा कथित जासूसी के बारे में सवालों को टाल दिया और कहा कि वे खुफिया मामलों पर टिप्पणी नहीं करते हैं. भारत ऑस्ट्रेलिया का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक भागीदार है, जो चीन पर अपनी आर्थिक निर्भरता को कम करने की कोशिश कर रहा है.

यह भी पढ़ें- दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का चुनाव देखने आए 10 देशों से 18 सियासी दलों के प्रतिनिधि, दिल्ली में शीर्ष BJP नेताओं संग करेंगे बातचीत

भारत और ऑस्ट्रेलिया भी क्वाड सुरक्षा वार्ता के सदस्यों के रूप में घनिष्ठ सैन्य संबंध विकसित कर रहे हैं. क्वाड में अमेरिका और जापान भी शामिल हैं. द वाशिंगटन पोस्ट, द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड और ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प ने अज्ञात सुरक्षा अधिकारियों का हवाला देते हुए जासूसों की पहचान भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के कर्मियों के रूप में की है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

2 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

2 hours ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

2 hours ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

2 hours ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

2 hours ago