देश

“मुझे नहीं पता पीएम मोदी ने अपने बयान में किसका जिक्र किया था”, प्रधानमंत्री के ‘भटकती आत्मा’ वाले बयान पर अजित पवार ने दिया बयान

Lok Sabha Election: शरद पवार पर पीएम मोदी के भटकती आत्मा वाले बयान पर भतीजे अजित पवार ने दो दिन बाद टिप्पणी की है. अजित पवार ने कहा कि जब पीएम मोदी ने पुणे में ये बयान दिया था तो वह भी मौजूद थे, लेकिन उन्हें नहीं पता कि प्रधानमंत्री के निशाने पर कौन था.

पीएम मोदी ने कसा था तंज

प्रधानमंत्री मोदी ने नाम लिये बगैर सोमवार को एक रैली में शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘‘महाराष्ट्र में एक भटकती आत्मा है. यदि इसे सफलता नहीं मिलती तो यह दूसरों के अच्छे काम को खराब कर देती है.’’

पीएम मोदी से जरूर पूछूंगा

पीएम मोदी की टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर अजित पवार ने कहा, ‘‘जब मुझे अगली रैली में प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करने का मौका मिलेगा, तो मैं निश्चित रूप से उनसे पूछूंगा कि उनकी टिप्पणियों के निशाने पर कौन था और फिर मैं आपके सवाल का जवाब दूंगा.’’

पीएम मोदी ने दिया था ये बयान

पीएम मोदी ने कहा था कि महाराष्ट्र में कुछ ‘भटकती आत्माओं’ ने अपनी महत्वाकांक्षाओं के लिए 45 साल पहले राजनीतिक अस्थिरता के युग की शुरुआत की थी. प्रधानमंत्री मोदी ने शरद पवार का नाम नहीं लिया था, लेकिन यह स्पष्ट था कि उनका संदर्भ 1978 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल के खिलाफ मराठा राजनेता (शरद पवार) के विद्रोह से था जिसके कारण सरकार गिर गई थी.

यह भी पढ़ें- क्या चुनावी रैलियों में अपने भाषणों से फेक न्यूज फैला रहे हैं राहुल गांधी? सामने आए कई VIDEO

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी के ‘भटकती आत्मा’ वाले तंज पर पलटवार करते हुए कहा था कि उनकी आत्मा किसानों और आम आदमी के हितों के लिए बेचैन है और वह उनकी दुर्दशा को उजागर करने के लिए 100 बार बेचैन होने को तैयार हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

3 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

3 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

4 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

4 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

4 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

4 hours ago