दुनिया

Pakistan: चार टुकड़ों में बंट जाएगा पाकिस्तान, अर्थतंत्र की निकली अर्थी, आतंकिस्तान पाक का अब होगा अंत

Pakistan: पाकिस्तान में आर्थिक संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है. पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार खत्म होने के कगार पर है. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी करेंसी में गिरावट आई है. भीख मांग रहे पाकिस्तान की सबसे बड़ी मुसीबत यह है कि उसके मित्र देश भी उसके साथ खड़े नहीं हैं. अब ले-देकर पाकिस्तान की उम्मीदें आईएमएफ पर टिकी हैं. बाबा रामदेव ने तो पाकिस्तान के टूटने तक की भविष्यवाणी कर दी है.

पाकिस्तान की तबाही की तारीख आ चुकी है. जिन्ना के सपनों का देश अब डिफॉल्ट होने की दहलीज पर है. आतंकिस्तान टूट की कगार पर पहुंच गया है. खैरात वाला खजाना भी अब खाली हो चुका है. जी हां! पाकिस्तान अब अपने सबसे मुश्किल दौर में पहुंच गया है. महंगाई सातवें आसमान पर है. इस बुरे दौर में पाकिस्तानी रुपया पाताल लोक में पहुंच गया है. पाकिस्तान में अब एक डॉलर की कीमत 252.50 रुपया पर पहुंच गया है.

पिछले तीन महीने में पांच अरब डॉलर का कर्ज भी डूबते पाकिस्तान (Pakistan) के लिए काफी नहीं है! कर्ज अदा करने के लिए भी कर्ज की दरकार है. क्योंकि पाकिस्तान में आतंकी सरकार है. जनता बेजार है. भूख से लाचार है. बेकाबू हालात हैं. भिखमंगी सरकार है. महंगाई की मार है. युवा बेरोजगार है. बिजली गुल और बंद बाजार हैं. यह सच है. पड़ोसी पाकिस्तान अब टूट की कगार पर है.

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अब पाकिस्तान (Pakistan) का अस्तित्व खत्म हो जायेगा. क्या पाकिस्तान टूट जाएगा. क्या बांग्लादेश की तर्ज पर फिर बिखर जायेगा. क्या पाकिस्तान टुकड़े-टुकड़े हो जाएगा. योग गुरु रामदेव ने पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. योग गुरु बाबा रामदेव ने गुरुवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर कहा कि जल्द ही पाकिस्तान के चार टुकड़े हो जाएंगे. पाकिस्तान एक छोटा देश रह जाएगा और भारत एक महान देश बनेगा. उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान, पीओके और पंजाब अलग राष्ट्र बनेंगे और पाकिस्तान एक अदना सा देश रह जाएगा.

ये भी पढ़ें: Pakistan: कंगाल पाकिस्तान में नया सियासी संकट, इमरान खान पर गिरफ्तारी की तलवार, समर्थकों ने बनाया सुरक्षा घेरा

क्या बाबा रामदेव की भविष्यवाणी सच होने वाली है. क्या पाकिस्तान वाला पंजाब अलग देश बन जाएगा. अगर बाबा रामदेव की भविष्यवाणी सच होती है तो पाकिस्तान चार टुकड़ों में बंट जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

6 seconds ago

‘मोदी भगवान विष्णु के अवतार…’, भूटान के पीएम कह दिया कुछ ऐसा, क्यों हिला चीन-पाक का खेमा?

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…

29 seconds ago

युवा आक्रोश का विश्लेषण: राजनीतिक ध्रुवीकरण के शोर में कहां खो जाते हैं युवाओं के वास्तविक मुद्दे?

भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…

20 minutes ago

‘इतिहास आपके साथ…’, अगरकर की विदाई पर गंभीर की एक लाइन ने खींचा ध्यान

Ajit Agarkar: अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने पर गौतम गंभीर ने भावुक…

33 minutes ago

‘आपातकाल में लोकतंत्र बचाया, अब राष्ट्र निर्माण जारी’: पटना में बीजेपी की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में बोले सम्राट चौधरी

Patna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने…

38 minutes ago