दुनिया

Pakistan: कंगाल पाकिस्तान में नया सियासी संकट, इमरान खान पर गिरफ्तारी की तलवार, समर्थकों ने बनाया सुरक्षा घेरा

Pakistan: गरीबी और भूख से लड़ रहे पाकिस्तान के लिए सियासी संकट खड़ा हो गया है. बड़बोले फवाद चौधरी अब सलाखों के पीछे हैं. लेकिन सवाल ये है कि क्या अब इमरान खान गिरफ्तार होंगे. क्या गिरफ्तारी की आशंका से इमरान खान डर गये हैं. क्या इमरान खान अपने समर्थकों के धरने को अपना ढाल बना रहे हैं. इमरान खान क्या डर कर अपने समर्थकों से जिहाद की अपील कर रहे हैं. दरअसल, गिरफ्तार पीटीआई नेता फवाद चौधरी को चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस दौरान कोर्ट परिसर में ही पुलिस और पीटीआई कार्यकर्ताओं की झड़प हुई. फवाद चौधरी पर एक संवैधानिक संस्था के खिलाफ हिंसा भड़काने का आरोप है. फवाद के जेल जाने के बाद अब इमरान खान पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है. इमरान के समर्थक गिरफ्तारी से बचाने के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं.

जमान पार्क में इमरान के समर्थन में प्रदर्शन जारी है. यही नहीं इमरान खान के समर्थकों ने जमान पार्क की सुरक्षा अपने हाथ में ले ली है. इमरान खान को गिरफ्तारी से बचाने के लिए जमान पार्क में डेरा डाल दिया है. एक ऐसा सुरक्षा घेरा बना लिया गया है जिसमें इमरान खान तक कोई पहुंच ही न सके. इमरान खान के समर्थक अपने नेता को गिरफ्तारी से हर हाल में बचाना चाहते हैं.

बदहाल पाकिस्तान (Pakistan) में नया सियासी संकट सरकार के लिए सिरदर्द बन गया है. इमरान खान के समर्थक शाहबाज शरीफ के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. इमरान खान ने सरकार पर हमला तेज कर दिया है. अब ऐसे में यह साफ है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए इमरान खान आक्रामक हो रहे हैं. मुल्क की बदहाली के लिए सरकार पर निशाना साध रहे हैं. लोगों से सरकार के खिलाफ जिहाद की अपील कर रहे हैं.

इमरान खान पर पिछले साल नवंबर में हमला हुआ था. इस हमले में इमरान बाल-बाल बच गये थे. ये हमला इमरान खान के लिए संजीवनी की तरह थी. इमरान खान ने इस हमले का इस्तेमाल अपनी राजनीति को चमकाने में किया. जन भावनाओं को अपने पक्ष में करने के लिए इमोशनल कार्ड खेला था.

इमरान खान को अपनी गिरफ्तारी का डर सताने लगा है. यही कारण है कि अपने समर्थकों को भड़काकर माहौल अपने फेवर में करना चाहते हैं. इसके पहले अपने समर्थकों की रैली में फवाद चौधरी ने इमरान खान को गिरफ्तार करने का चैलेंज दिया था. बाद में पुलिस ने फवाद चौधरी को ही गिरफ़्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें: Pakistan: सरकार पागल हो गई है- पूर्व मंत्री फवाद चौधरी की गिरफ्तारी के बाद कार्यकर्ताओं का हंगामा, इमरान खान पर भी कस सकता है शिकंजा

कभी भारत के मून मिशन का फवाद चौधरी ने मजाक बनाया था. आज खुद मजाक बन गए हैं. कभी आतंक पर अपने मुल्क की पीठ थपथपाई थी, अब अपने ही मुल्क में जेल चले गए हैं. कभी धौंस में कहते थे कि दुनिया के श्रेष्ठ सुसाइड बॉम्बर हमारे लड़के हैं. कभी भारत के खिलाफ जहर उगलने में सबसे आगे रहते हैं. कभी अदरक और लहसुन में भेद नहीं कर पाते थे. आज पाकिस्तान की तरक्की के लिए संघर्ष की बात कर रहे हैं.

पाकिस्तान (Pakistan) में लोग सोशल मीडिया पर फवाद चौधरी का दूसरा नाम फसाद चौधरी बता रहे हैं. अक्सर अपने बयानों से मुश्किल खड़े करने वाले फवाद चौधरी आज खुद मुश्किल में हैं. फवाद चौधरी को आज जेल भेज दिया गया. उनकी रिहाई के लिए समर्थक जम कर नारेबाजी कर रहे थे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

3 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

3 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

3 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

4 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

5 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

5 hours ago