दुनिया

Baba Siddique Murder Case: फरार आरोपी जीशान अख्तर को कनाडा में किया गया गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी जीशान अख्तर को कनाडा में डिटेन कर लिया गया है. यह जानकारी मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने दी है. मुंबई क्राइम ब्रांच से जुड़े सूत्रों ने दावा किया है कि उन्हें आरोपी जीशान अख्तर की हिरासत में होने की जानकारी मिली है.

जीशान अख्तर वारदात के बाद से फरार था और अब इस बात की जांच की जा रही है कि वह देश से बाहर कैसे पहुंचा. मुंबई पुलिस को शक है कि आरोपी ने विदेश जाने के लिए फर्जी पासपोर्ट का सहारा लिया होगा.

पिछले साल अक्टूबर में हुई थी Baba Siddique की हत्या

बता दें कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा में उनके बेटे के ऑफिस के बाहर गोली मारकर की गई थी. गुरमेल सिंह, धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम ने बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाई और घटना स्थल से भागने की कोशिश की. लेकिन, मौके पर मौजूद लोगों की मदद से गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप को पकड़ लिया गया, जबकि शिवकुमार गौतम भागने में कामयाब हो गया. बाद में उसे उत्तर प्रदेश के बहराइच से गिरफ्तार किया गया, जब वह नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था.

आरोपियों ने की थी घर और दफ्तर की रेकी

आरोपियों ने दो महीने पहले तक बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) के घर और कार्यालय की रेकी की थी. जांच में पता चला कि आरोपियों के पास पिस्टल और लाइव बुलेट्स थे और वे हमेशा हत्या करने के लिए तैयार रहते थे. 12 अक्टूबर की रात उन्हें मौका मिल गया और उन्होंने फायरिंग की.

Baba Siddique की हत्या की जम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी. गैंग का कहना है कि बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या अभिनेता सलमान खान से उनके करीबी संबंधों के कारण की गई. बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें- डिजिटल अरेस्ट साइबर फ्रॉड केस में CBI ने चार आरोपियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट, ₹7.67 करोड़ की ठगी का मामला

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में इसी साल मुंबई क्राइम ब्रांच ने 4,590 पन्नों की चार्जशीट दायर की है. चार्जशीट के अनुसार, 12 अक्टूबर 2024 की रात गुरमेल सिंह, धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम ने बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाई और घटना स्थल से भागने की कोशिश की. आरोपियों ने पहले बाबा सिद्दीकी के घर और कार्यालय की रेकी की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

39 minutes ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

1 hour ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

2 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

3 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago