देश

राजा रघुवंशी के हत्यारों के लिए कौन सी सजा की मांग कर रहा परिवार? मां और भाई ने बताया, आप भी जान लीजिए

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) की हत्या के मामले में गिरफ्तार पत्नी सोनम और अन्य आरोपियों से पूछताछ तेज हो गई है. वहीं, पूरे घटनाक्रम को लेकर राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने मेघालय पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि सोनम और साथ देने वाले लोगों को फांसी की सजा दी जाए. उन्‍होंने सोनम का केस नहीं लड़ने के लिए भी वकीलों से अनुरोध किया है.

Raja Raghuvanshi की मां ने क्या कहा?

राजा की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि इन लोगों ने हमारे बच्‍चे के साथ बहुत गलत किया है. जब तक इन अपराधियों को सजा नहीं मिलती, राजा को इंसाफ नहीं मिलेगा. उन्‍होंने कहा कि राजा (Raja Raghuvanshi) को इंसाफ मिलना चाहिए और प्रशासन से अनुरोध किया कि अपराधियों को फांसी की सजा दी जाए. उन्‍होंने कहा कि सोनम के इरादे की थोड़ी सी भी भनक होती तो हम शादी के लिए तैयार ही नहीं होते.

शिलांग में हुई थी Raja Raghuvanshi की हत्या

उल्लेखनीय है कि इंदौर के राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) की शादी सोनम से हुई थी और दोनों हनीमून मनाने मेघालय गए थे. शिलांग में दोनों के लापता होने की बात सामने आई. बाद में राजा का शव एक खाई में मिला, जबकि सोनम लापता थी. बाद में सोनम भी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिल गई. सोनम के मिलने के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि राजा की हत्या की गई है और उसमें सोनम का साथ कुछ लोगों ने दिया है. पुलिस ने इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक विशाल चौहान भी है, जो इंदौर का ही रहने वाला है.

यह भी पढ़ें- Raja Raghuvanshi Murder: क्या था सोनम रघुवंशी का कुल्हाड़ी प्लान, सुपारी किलर्स ने हत्या करने से मना किया तो दिया 20 लाख का ऑफर

विशाल और राज कुशवाहा ने रची थी हत्या की साजिश

बता दें कि मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर के राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) हत्याकांड के एक आरोपी विशाल चौहान को लेकर पुलिस उसके घर पहुंची. पुलिस ने यहां विशाल से न केवल पूछताछ की, बल्कि घर की तलाशी भी ली. कहा यह जा रहा है कि राजा की हत्या की साजिश विशाल और राज कुशवाहा ने इसी मकान में रची थी. मध्य प्रदेश के इंदौर से मेघालय हनीमून मनाने गए कपल के साथ हुई दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने का आग्रह किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

4 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

8 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

8 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

8 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

8 hours ago