पाकिस्तान में बलूच आर्मी के हमले जारी.
पाकिस्तान में बलूच आर्मी की ओर से लगातार हमले किए जा रहे हैं, पिछले 24 घंटे में BLA ने 57 हमले किए हैं, जिसमें 16 लोगों की मौत हुई है और करीब 50 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इन हमलों में स्नाइपर शॉट, ग्रेनेड अटैड और आईईडी ब्लास्ट शामिल है. बीएलए का दावा है कि पिछले 24 घंटे में हुए इन हमलों में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.
बता दें कि इससे पहले रविवार को एक आत्मघाती हमला बलूच लड़ाकों ने किया था, जिसमें पाकिस्तानी सेना के 12 जवानों की मौत हुई थी, हालांकि बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि उसने पाक सेना के 90 जवानों को मार गिराया था. यह हमला क्वेटा से 150 किलोमीटर दूर नोशकी में हुआ था.
इस हमले को मजीद ब्रिगेड के फिदायीन दस्ते ने अंजाम दिया था. पाकिस्तानी आर्मी के इस काफिले में 8 गाड़ियां शामिल थीं, जिसपर बीएलए के लड़ाकों ने गोलियां बरसाई. इसके साथ ही एक आईईडी से भरी गाड़ी से काफिले के वाहन में टक्कर मारी गई.
इस हमले के तुरंत बाद बीएलए की फतेह स्क्वाड ने सेना की दूसरी बस को पूरी तरह से घेर लिया और उसमें सवार सेना के सभी सैनिकों को मार गिराया. इस तरह मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 90 हुई है.
-भारत एक्सप्रेस
WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…
Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…
Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…
Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…
Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…