दुनिया

85% हिस्से पर कब्जा, अपना झंडा और अपनी करेंसी…, पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान, खुद को घोषित किया आजाद देश

Balochistan Independence: पाकिस्तान एक बार फिर टूट गया है. बलूचिस्तान ने पाकिस्तान से खुद को अलग करते हुए खुद को अलग देश घोषित कर दिया गया है. इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक बयान शेयर किया गया है, जिसमें बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की घोषणा की गई है.

रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान के नाम से ट्विटर पर एक लेटर वायरल किया गया है. जिसमें बताया गया है कि बलूचिस्तान की सेना ने इलाके के 85 प्रतिशत हिस्से पर अपना कब्जा कर लिया है. इस लेटर में यह भी दावा किया गया है कि बलूचिस्तान ने देश का झंडा, करेंसी, राष्ट्रगान सहित प्रशासनिक व्यवस्था लागू कर दिया है.

5 लाख से ज्यादा जवानों ने किया नियंत्रण

बलूचिस्तान की बागी सेना ने क्षेत्र के खनिज, गैस क्षेत्रों और कोयला खदानों पर नियंत्रण बना लिया है. इसमें पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों के लोग भी साथ दे रहे हैं. लेटर में कह गया है कि सुरक्षा एजेंसियों से बड़ी संख्या में लोग इस्तीफा देकर बलूचिस्तान का साथ दे रहे हैं.

वायरल हो रहे लेटर में बताया गया है कि बलूचिस्तानी सेना ने सोने और तांबे की खदानों, 150 से अधिक गैस क्षेत्रों और 1200 से ज्यादा चालू कोयला खदानों पर नियंत्रण कर लिया है. इस पूरे इलाके में बलूच सेना और सुरक्षा बलों की मदद से प्रशासन चला रहे हैं.

पश्तूनों का मिल रहा साथ

बलूचिस्तान को आजाद कराने के इस अभियान में पाकिस्तानी सेना और पुलिस के बलोच कर्मचारियों के अलावा पश्तूनों का भी साथ मिल रहा है.

बता दें कि बलूचिस्तान में लंबे समय से पाकिस्तान से अलग होने की मांग की जा रही है. इसको लेकर आए दिन पाकिस्तानी सुरक्षाबलों पर आत्मघाती हमले होते रहते हैं. अब बलूचिस्तान के द्वारा खुद को पाकिस्तान से आजाद घोषित किये जाने से पाक सरकार का सिरदर्द बढ़ गया है.

दुनिया ने अभी नहीं दी है बलूचिस्तान को मान्यता

हालांकि अभी इस लेटर में किये गए दावे की पुष्टि नहीं हो पाई है. ना ही अभी तक किसी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संस्था या सरकार ने बलूचिस्तान को मान्यता दी है.

ये भी पढ़ें- ‘शोएब अख्तर और आसिफ जब भी भारत आते, तो ड्रग्स लेकर आते…’, MHA के पूर्व अंडर सेक्रेटरी का चौंकाने वाला खुलासा

आजाद बलूचिस्तान को लेकर जारी किये गए इस लेटर में मांग की गई है कि दुनिया स्वतंत्र रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान की आजादी को मान्यता दे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

8 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

8 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

10 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

10 hours ago