दुनिया

Bangladesh Blast: ढाका की सात मंजिला इमारत में ब्लास्ट, 14 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

Blast in Dhaka: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मंगलवार को एक सात मंजिला इमारत में हुए ब्लास्ट में 14 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए. विस्फोट के बाद इमारत में आग लग गई जिस पर काबू पाने के लिए फायरब्रिगेड की 11 गाड़ियां मौके पर मौजूद थीं. वहीं घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

100 से अधिक लोग घायल

ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल की पुलिस चौकी के प्रमुख बच्चू मियां ने बताया कि विस्फोट स्थल से 10 शवों को अस्पताल के शवगृह में ले जाया गया है. ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निदेशक ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद नजमुल हक ने पत्रकारों को बताया कि अस्पताल में 100 से अधिक लोगों का इलाज किया जा रहा है, जिनमें से कई को गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने कहा कि कम से कम 11 अग्निशमन इकाइयां साइट पर काम कर रही हैं.

उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारण पुराने ढाका के सिद्दीकी बाजार इलाके में दो इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं. इनमें से एक सात मंजिला है और दूसरी पांच मंजिला इमारत है. वहीं, इस हादसे को लेकर अग्निशमन सेवा नियंत्रण कक्ष ने कहा कि घटना स्थानीय समय के अनुसार शाम करीब 4:50 बजे की है. यह धमाका सात मंजिली इमारत में हुआ, जहां निचली मंजिल पर सैनिटरी सामानों की कई दुकानें थीं.

ये भी पढ़ें: Pakistan: होली खेलने पर हिंदू छात्रों पर हमला, 15 छात्र बुरी तरह हुए घायल, पुलिस ने नहीं दर्ज की शिकायत

यह धमाका इतना जोरदार था कि पहले तो लोगों को लगा कि भूंकप आ गया है. स्थानीय लोगों का कहना था कि सिद्दीकी बाजार हिल गया था. लोग भाग रहे थे और बाहर लाशें पड़ी हुई थीं.

विस्फोट से आसपास की इमारतों को भी पहुंचा नुकसान

विस्फोट से बगल की इमारत में स्थित एक बैंक शाखा की कांच की दीवारें भी चकनाचूर हो गईं. इसके अलावा, इस इमारत के पास व्यस्त सड़क पर खड़ी एक यात्री बस भी क्षतिग्रस्त हो गई. विस्फोट के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है. हालांकि, स्थानीय लोगों को संदेह है कि इमारत के अंदर अवैध रूप से रखे केमिकल के कारण यह विस्फोट हुआ होगा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

10 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

12 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

15 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

25 minutes ago

रांची में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…

25 minutes ago

रेलवे ने निकाला भीड़ का तोड़, दिवाली और छठ से पहले सबको किया खुश

Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…

26 minutes ago