देश

AAP सांसद संजय सिंह ने किया होली न मनाने का ऐलान, बोले- होली तो सबसे अच्छी मनीष सिसोदिया के घर होती थी

Delhi Excise Policy Case: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि वह इस साल होली नहीं बनाएंगे. इसके पहले, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था वह कल होली समारोह के दौरान देश के लिए प्रार्थना करेंगे और ध्यान लगाएंगे. सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “अगर आप भी सोचते हैं कि पीएम मोदी गलत कर रहे हैं और आपको भी देश की चिंता है, तो मैं आपसे आग्रह है कि होली मनाने के बाद देश के लिए प्रार्थना करने के लिए वक्त निकालें.”

होली न मनाने का ऐलान

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘होली तो सबसे अच्छी मनीष सिसोदिया के घर होती थी. मैं भी उन्हीं के घर साथियों के साथ होली मनाता था. अब मनीष सिसोदिया के बिना होली का रंग फ़िका है. मैं भी होली नही मनाऊँगा सीएम अरविंद केजरीवाल की ईश्वर से देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की अपील का पालन करूंगा.”

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

वहीं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजय सिंह बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा. संजय सिंह ने कहा, “Congress समय-समय पर फासिस्ट ताकतों के साथ गलबहियां करती नजर आती है. पंजाब-दिल्ली के मेयर चुनाव में BJP का साथ देते हैं, BJP के खिलाफ खड़ा होना होता है तो मनीष सिसोदिया के खिलाफ खड़े होते हैं, कांग्रेस और इनके नेताओं का आपस में ही विरोधाभास है.”

कर्नाटक के बीजेपी विधायक को मिली जमानत को भड़के संजय सिंह

उन्होंने कर्नाटक में बीजेपी विधायक को हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद भाजपा पर हमला बोला. संजय सिंह ने कहा, “कुछ दिन पहले कर्नाटक में बीजेपी विधायक के घर करोड़ों रुपये कैश मिलता है लेकिन उसे जमानत मिल जाती है. वहीं मनीष सिसोदिया के घर फूटी कौड़ी नहीं मिलती तो CBI-ED लगाकर रिमांड लेते हैं.” संजय सिंह ने आरोप लगाया कि BJP, CBI-ED का दुरुपयोग कर रही है और BJP नेताओं को भ्रष्टाचार की खुली छूट है.

बता दें कि दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था. वह इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद हैं. वहीं इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार बीजेपी पर निशाना साध रही है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘नमक के व्यापारी से लेकर…’, जानिए इतिहास के सबसे बड़े योद्धा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की अनसुनी कहानी

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…

7 minutes ago

मेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी और प्रेमी दोषी करार, 17 महीने बाद कोर्ट ने खोला खौफनाक साजिश का राज

UP News: मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित की पत्नी रविता और…

23 minutes ago

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा सप्ताह शुरू, पटियाला में 400 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…

35 minutes ago

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

48 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

50 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

54 minutes ago