दुनिया

“बांग्लादेश बन चुका है लोकतंत्र का कब्रिस्तान…” अवामी लीग के छात्र संगठन ने मुहम्मद यूनुस सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Bangladesh News: बांग्लादेश की ‘अवामी लीग’ के छात्र संगठन ‘बांग्लादेश छात्र लीग’ (Bangladesh Chhatra League) ने मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने इस सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने और देश को असफल व बिखरे हुए राष्ट्र की ओर ले जाने का आरोप लगाया है. छात्र लीग का कहना है कि बांग्लादेश अब एक “लोकतंत्र का कब्रिस्तान” बन चुका है.

छात्र संगठन ने कहा कि यूनुस की कमान में जमात-शिबिर, कट्टरपंथी और आतंकवादी समूह जुलाई-अगस्त 2024 से देश में हिंसा, आतंक और हत्या का सिलसिला चला रहे हैं.

युवाओं की भावना के साथ किया गया खिलवाड़

छात्र संघ द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि लोकतांत्रिक मानदंड, कानून का शासन, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, मानवाधिकार और मताधिकार सब कुछ खतरे में है. देश में युवाओं की भावनाओं और न्याय की उम्मीदों के साथ खिलवाड़ किया गया है. निर्दोषों की हत्या, पुलिसकर्मियों पर हमले और आतंक का माहौल बनाकर देश को बंधक बना लिया गया है.

5 अगस्त को हुई हिंसा लोकतंत्र के लिए काला दिन

छात्र लीग ने कहा कि 5 अगस्त 2024 को प्रधानमंत्री शेख हसीना की हत्या की कोशिश और उस दिन हुई हिंसा ने उस दिन को लोकतंत्र, छात्र, जनता और पुलिस की हत्या का ‘काला दिन’ बना दिया है.

ये भी पढ़ें- Bangladesh में तख्तापलट का 1 साल पूरा: कट्टरपंथी मुसलमानों की भीड़ लील गई 59 हिंदुओं की जिंदगियां – दर्जनों महिलाओं से रेप, मंदिरों पर हमले किए गए; अब कैसा है हाल?

बांग्लादेश में “जंगल कानून” स्थापित

यूनुस सरकार की आलोचना करते हुए, छात्र संगठन ने कहा कि बांग्लादेश में “जंगल कानून” स्थापित हो गया है. लोकतंत्र के हत्यारों को सत्ता सौंप दी गई है. जनता को बेबस, निराश और अपमानित कर दिया गया है. निराशा और घृणा का जहर मन और समुदायों में फैला दिया गया है.

लीग ने पीड़ितों के लिए की न्याय की मांग

इस हत्याकांड के पीड़ितों के लिए छात्र लीग ने न्याय की मांग की है और यह संकल्प लिया है कि वे इस अत्याचार और अंधेरे युग को समाप्त करेंगे. उनका कहना है, “बांग्लादेश के महान मुक्ति संग्राम के मूल्यों में निहित जन आकांक्षाओं की सामूहिक शक्ति के प्रति गहरे सम्मान के साथ, और इस सुनियोजित हत्याकांड के पीड़ितों और घायलों को न्याय दिलाने का संकल्प लेते हुए, हम इस उत्पीड़न और पिछड़ेपन को समाप्त करने का संकल्प लेते हैं. न्याय अवश्य होगा.”

छात्र संगठन ने 5 अगस्त को ‘लोकतंत्र, छात्र-जनता-पुलिस हत्या दिवस’ घोषित किया है और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायल लोगों को अपनी ताकत और प्रेरणा का स्रोत बताया है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

1 hour ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

2 hours ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

2 hours ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

2 hours ago

SCO सिविलाइजेशनल समिट में पीएम मोदी ने किया महाभारत काल का जिक्र, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी है सांस्कृतिक जुड़ाव

दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…

2 hours ago

बयानवीर राहुल गांधी! विदेश धरती, 10 साल, 18 बयान और हर बार सियासी बवाल; देखें पूरी लिस्ट

Rahul Gandhi Controversial Statements Abroad: शिकागो विश्वविद्यालय में भारत को 'साइड प्लेयर' बताने राहुल गांधी…

2 hours ago