दुनिया

बांग्लादेश में भूचाल: जिस खून से बनी पार्टी, उसी का किया सौदा? NCP पर भारी जमात का साथ

Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश में आगामी 12 फरवरी को होने वाले 13वें संसदीय चुनावों की सरगर्मियों के बीच एक बड़ा राजनीतिक विस्फोट हुआ है. आंदोलन और बदलाव की मशाल लेकर उभरी ‘नेशनल सिटीजन पार्टी’ (NCP) चुनाव से पहले ही बिखरती नजर आ रही है. पार्टी के भीतर कट्टरपंथी संगठन जमात-ए-इस्लामी के साथ गठबंधन करने के फैसले ने बगावत की आग भड़का दी है. इस फैसले को विचारधारा के खिलाफ और राजनीतिक रूप से ‘आत्मघाती’ बताते हुए पार्टी के 14 केंद्रीय नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है.

बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक, चुनाव (Bangladesh General Election 2026) से पहले पार्टी के संयोजक नाहिद इस्लाम के चुनावी हलफनामे में बताई गई आय को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि जुलाई 2024 के ऐतिहासिक प्रदर्शनों की उपज मानी जाने वाली यह पार्टी अब अपने ही मूल सिद्धांतों से भटक गई है.

‘आत्मघाती फैसला’ और विद्रोह (Bangladesh elections February)

बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार, NCP (National Citizen Party Bangladesh) के एक बड़े धड़े ने जमात-ए-इस्लामी के साथ गठबंधन को पार्टी की मूल विचारधारा पर हमला बताया है. नेताओं का मानना है कि यह एक राजनीतिक आत्मघाती फैसला है, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है. इसी आक्रोश के चलते 14 केंद्रीय नेताओं ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेता अब चुनावी गतिविधियों से पूरी तरह दूर हो गए हैं और सक्रिय नजर नहीं आ रहे हैं.

जुलाई के प्रदर्शनकारियों के खून से धोखा?

जुलाई 2024 के छात्र आंदोलन में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिवारों ने इस गठबंधन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि जिस आंदोलन और खून-पसीने से यह पार्टी खड़ी हुई थी, आज उसी जज्बे का सौदा किया जा रहा है. पीड़ितों के परिजनों का आरोप है कि NCP अब आम लोगों और प्रदर्शनकारियों को धोखा दे रही है. सरकार ने पहले ही वादे पूरे नहीं किए, और अब विपक्ष के रूप में उभरी इस नई उम्मीद ने भी भरोसा तोड़ दिया है.

दो नेताओं की मनमानी और नेतृत्व संकट

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने आरोप लगाया है कि जमात के साथ जाने का फैसला लोकतांत्रिक तरीके से नहीं, बल्कि पार्टी के अंदर मौजूद सिर्फ दो खास लोगों ने लिया है. इन दो नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के बहुमत को दरकिनार कर अपनी मनमानी चलाई है. एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अगर वे अभी इस्तीफा देते हैं, तो उनके साथ जिलों और डिविजनल स्तर के सैकड़ों नेता एक साथ पार्टी छोड़ देंगे, जिससे पार्टी पूरी तरह खत्म हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने शुरू कर दी जंग! वेनेजुएला में ‘बारूदी’ रात, काराकास में 7 जोरदार धमाके

बांग्लादेश चुनाव से ठीक एक महीने पहले NCP में मची यह रार बताती है कि सिद्धांतों और सत्ता के समीकरण में पार्टी उलझ गई है. जमात-ए-इस्लामी जैसे कट्टरपंथी संगठन के साथ हाथ मिलाना NCP के लिए भारी पड़ता दिख रहा है. अगर इस्तीफों का यह सिलसिला नहीं थमा, तो 12 फरवरी के चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन तो दूर, उसका वजूद बचाना भी मुश्किल हो जाएगा. यह घटनाक्रम बांग्लादेश की राजनीति में नए समीकरणों को जन्म दे सकता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

10 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

26 minutes ago

अंतरिक्ष में चमकेगा भारत! 2563 करोड़ के GSAT-7C प्रोजेक्ट से मजबूत होगी वायुसेना

भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…

26 minutes ago

‘सेवा ही साधना है’, नवरात्रि पर गौतम अदाणी ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद, समाज सेवा पर दिया जोर

नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…

32 minutes ago

लखनऊ में ‘सनातन विरोधी रावण’ पोस्टर से सियासी बवाल; अतीक-अखिलेश-राहुल एक साथ, मस्क-सोरोस तक निशाने पर

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…

46 minutes ago

क्रिकेट इतिहास का काला दिन: पिच विवाद के बाद भड़की भीड़, हैदराबाद टेस्ट में जमकर हुई थी तोड़फोड़

18 अक्टूबर 1969 को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान…

55 minutes ago