लीगल

जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर की अर्जी पर पटियाला हाउस कोर्ट ने शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया

जेल में बंद कथित ठग Sukesh Chandrashekhar की ओर से दायर एक चौंकाने वाली अर्जी पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा की कोर्ट इस मामले में अब 8 जनवरी 2026 को अगली सुनवाई करेगी. सुकेश ने अपनी अर्जी में एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि वह शिकायतकर्ता अदिति सिंह को 217 करोड़ रुपए वापस करने के लिए तैयार है.

बिना दोष स्वीकार किए रकम वापसी की शर्त

सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी अर्जी में यह स्पष्ट कर दिया है कि 217 करोड़ रुपए देने की यह पेशकश वह अपने कानूनी अधिकारों को नुकसान पहुंचाए बिना कर रहा है. उसने कोर्ट से कहा है कि इस कदम को उसके अपराध की स्वीकारोक्ति न माना जाए.

सुकेश का तर्क है कि पैसे देने का मतलब यह कतई नहीं है कि वह खुद को दोषी मान रहा है, बल्कि वह यह कदम किन्हीं अन्य कारणों से उठा रहा है. गौरतलब है कि सुकेश पर रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटरों की पत्नियों अदिति सिंह और जपना सिंह से करोड़ों रुपए की ठगी करने का आरोप है.

जांच एजेंसियों का शिकंजा

मामले के अनुसार, सुकेश ने खुद को केंद्रीय कानून मंत्रालय का एक बड़ा अधिकारी बताकर अदिति सिंह और जपना सिंह से संपर्क किया था. उसने उनके पतियों (शिविंदर सिंह और मलविंदर सिंह) की जमानत सुनिश्चित करने का झांसा देकर कथित तौर पर 200 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की.

इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने सुकेश की पत्नी लीना पॉलोज के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में चार्जशीट दाखिल की है. इन पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं सहित सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और कड़े कानून ‘मकोका’ के तहत भी मामला दर्ज है. आरोप है कि इन्होंने फर्जी कंपनियां बनाकर हवाला के जरिए पैसों की हेराफेरी की.

ये भी पढ़ें- दिल्ली विकास प्राधिकरण ने अरावली रोड़ चौड़ीकरण के लिए पेड़ो की कटाई की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख

नेताओं और जेल अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप

सुकेश चंद्रशेखर का नाम केवल इस ठगी तक सीमित नहीं है; उसने दिल्ली की राजनीति में भी हड़कंप मचा रखा है. सुकेश ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. इस मामले की जांच के लिए गठित प्रधान सचिव (गृह) की समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है.

रिपोर्ट के अनुसार, सुकेश ने समिति के सामने अपने आरोपों को दोहराया है कि उसने सत्येंद्र जैन को 60 करोड़ रुपए और जेल के तत्कालीन महानिदेशक संदीप गोयल को 12.50 करोड़ रुपए दिए थे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

3 minutes ago

बालों के लिए खजूर, रीठा और कुल्थी कितने फायदेमंद? जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…

8 minutes ago

विदेशी नागरिकता और प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी, आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का फरमान

Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई…

16 minutes ago

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

30 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

35 minutes ago