कभी भारत का ही हिस्सा रहे बांग्लादेश में इन दिनों एक बीमारी से कोहराम मच गया है. वहां खसरे (Measles) का प्रकोप बेकाबू हो गया है. जिसके कारण 24 घंटों में चार और मासूम बच्चों ने दम तोड़ दिया. खसरे से हुई मौतों का आंकड़ा 820 तक पहुंच गया है.
बांग्लादेशी स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) के अनुसार, अब तक लैब में पुष्टि किए गए संक्रमितों की संख्या 15,442 तक पहुंच चुकी है, जबकि कुल संदिग्ध मामले 1,23,753 दर्ज किए गए हैं. अस्पतालों में रोजाना औसतन 800 से अधिक नए मरीज भर्ती हो रहे हैं. चूंकि, मुल्क में गरीब और बेसघर आबादी भी लाखों में है, इसलिए स्थिति ज्यादा चिंताजनक है.
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि टीकाकरण अभियान में भारी लापरवाही और कमजोर नियंत्रण उपायों के कारण यह संकट पैदा हुआ है. पूर्व रोग नियंत्रण निदेशक बे-नजीर अहमद के मुताबिक, करीब 40 लाख बच्चे टीकाकरण से वंचित रह गए. इसके अलावा, टीकाकरण अभियान की लक्षित आयु सीमा से अधिक उम्र के बच्चों में भी यह संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं. मौजूदा सरकार इसे काबू नहीं कर पा रही. हताश लोगों द्वारा मस्जिदों में दुआ पढी जा रही हैं. वहीं, काफी नागरिक भारत से आस लगाए बैठे हैं. प्रकोप बढ़ने पर यूएन से जुड़ी टीम वहां जल्द जा सकती है.
खसरा (Measles) पैरामिक्सोवायरस के कारण फैलने वाला एक अत्यधिक संक्रामक और खतरनाक वायरल संक्रमण है, जो मुख्य रूप से बच्चों को अपना शिकार बनाता है.
1. प्रमुख लक्षण (Symptoms):
2. बचाव और निवारण (Prevention):
यह भी पढ़िए: रहस्यमयी बीमारी या सिस्टम की लापरवाही? एक ही गांव में 14 दिन में 20 मौतें, दहशत में पूरा इलाका
नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…
भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…
PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी के 25 अक्टूबर के काशी दौरे के तहत वाराणसी…
Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…