दुनिया

आतंकवाद को सामान्य न बनाए बांग्लादेश, भारत की तरफ से दिया गया संदेश : विदेश मंत्रालय

इस सप्ताह की शुरुआत में 16 फरवरी को मस्कट में बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच हुई मुलाकात हुई थी. भारत के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार (21 परवरी) को जानकारी दी कि मुलाकात के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार को दो टूक शब्दों में कहा कि ढाका आतंकवाद को सामान्य न बनने दे.

मस्कट में हुई बैठक के बाद एस जयशंकर कहा कि बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के विदेश मामलों के सलाहकार के साथ बातचीत द्विपक्षीय संबंधों और बिम्सटेक (BIMSTEC) पर केंद्रित थी. वहीं बांग्लादेशी पक्ष ने कहा हुसैन ने सार्क स्थायी समिति की बैठक आयोजित करने के महत्व पर प्रकाश डाला और भारत सरकार से इस मामले पर विचार करने का आग्रह किया.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा,


“इस बारे में कि क्या सार्क पर चर्चा हुई या नहीं…हां, यह मामला बांग्लादेश की ओर से उठाया गया था, जब विदेश मंत्री ने मस्कट में ढाका के विदेश सलाहकार से मुलाकात की थी. यह स्वीकार किया गया कि दक्षिण एशिया में हर कोई जानता है कि कौन सा देश और कौन सी गतिविधियां सार्क को बाधित करने के लिए जिम्मेदार हैं. विदेश मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह आतंकवाद को सामान्य न बनाए.”

बता दें विदेश मंत्री ने 16 फरवरी को मस्कट में हिंद महासागर सम्मेलन के दौरान बांग्लादेश सहित पड़ोसी देशों के अपने समकक्षों के साथ कई बैठकें की थीं.

बांग्लादेश होगा BIMSTEC का अगला अध्यक्ष

मस्कट बैठक को लेकर बांग्लादेशी मीडिया के दावा किया कि चर्चा के दौरान प्रोफेसर यूनुस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित मुलाकात पर भी बात हुई. बांग्लादेशी मीडिया के मुातबिक बातचीत के दौरान अप्रैल में बैंकॉक में आयोजित होने वाले बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच एक बैठक आयोजित करने का विषय भी उठा.

BIMSTEC का छठा शिखर सम्मेलन इस साल के अंत में 2-4 अप्रैल को थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित होने वाला है. बांग्लादेश इस शिखर सम्मेलन में बिम्सटेक के अगले अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेगा.

मस्कट से पहले विदेश मंत्री जयशंकर और तौहीद हुसैन की पिछली मुलाकात सितंबर में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान हुई थी. यह मुलाकात अगस्त 2024 में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पद से हटने के बाद भारत और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के बीच पहली उच्च स्तरीय बातचीत थी.


ये भी पढ़ें: Israel Bus Blast: इजरायल में कई बसों में धमाके, पुलिस ने बताया आतंकी हमला


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

38 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

60 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

1 hour ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

2 hours ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

2 hours ago