Bharat Express DD Free Dish

BIMSTEC

BIMSTEC TRADITIONAL MEDICINE SUMMIT: गोवा में पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान, आनुवंशिक संसाधनों और बौद्धिक संपदा अधिकारों (IPR) पर आयोजित तीसरे बिम्सटेक सम्मेलन तथा दूसरी नोडल ग्रुप बैठक का सफलतापूर्वक समापन हो गया. सातों बिम्सटेक सदस्य देशों ने पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण, मानकीकरण और क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए चार प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति व्यक्त की है.

गोवा में भारत समेत BIMSTEC के 7 देशों ने पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान, जैविक संसाधनों और बौद्धिक संपदा की सुरक्षा पर मंथन किया. सम्मेलन में AI आधारित डिजिटल डेटाबेस को मजबूत करने पर जोर दिया गया.

इस महत्वपूर्ण बैठक का उद्देश्य बिम्सटेक देशों के बीच चल रहे कृषि सहयोग को और मजबूत करना है. विभिन्न सत्रों के दौरान भारत सहित अन्य सदस्य देशों के कृषि मंत्री, कृषि क्षेत्र में चल रहे सहयोगात्मक कार्यों की समीक्षा करेंगे.

मस्कट में हुई बैठक के बाद एस जयशंकर कहा कि बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के विदेश मामलों के सलाहकार के साथ बातचीत द्विपक्षीय संबंधों और बिम्सटेक (BIMSTEC) पर केंद्रित थी.

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने भारत के बढ़ते हुए स्टार्टअप इकोसिस्टम के बारे में बताया और कहा कि हम इसमें दुनिया में तीसरे नंबर पर आ गए हैं. देश में 1,57,000 स्टार्टअप हैं, जिसमें से आधे से ज्यादा महिलाओं के द्वारा लीड किए जा रहे हैं.

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने म्यांमार के अपने समकक्ष एडमिरल मो आंग से सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने म्यांमार में हिंसा और अस्थिरता के प्रभाव पर नई दिल्ली की चिंताओं से उन्हें अवगत कराया.