Bangladesh Violence: ढाका में भड़की हिंसा की आग बांग्लादेश की राजधानी ढाका इस समय भीषण हिंसा की आग में जल रही है. कट्टरपंथी नेता शरीफ उस्मानी हादी की मौत के बाद प्रदर्शनकारियों ने पूरे शहर में उत्पात मचा रखा है. इंकलाबी मोर्चा, नेशनल सिटीजन पार्टी और जमात-ए-इस्लामी जैसे संगठनों के लोग सड़कों पर उतर आए हैं. आरोप है कि हादी की हत्या में भारतीय एजेंसियों का हाथ है, जिसे लेकर भारत विरोधी नारे लगाए जा रहे हैं. गुरुवार रात ढाका और चटगांव में भारतीय हाई कमीशन पर हमले की कोशिश भी की गई, जिससे तनाव चरम पर पहुंच गया है.
प्रदर्शन के दौरान ढाका में एक हिंदू युवक की बेहद क्रूर तरीके से हत्या कर दी गई. भीड़ ने पहले युवक को फांसी दी और फिर उसके शव को खंभे से बांधकर आग लगा दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से ही बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले तेज हो गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक मई 2025 तक हिंदुओं के घरों, मंदिरों और दुकानों पर 2,446 हमले दर्ज किए जा चुके हैं. रंगपुर, सिलहट और खुलना जैसे इलाकों में हिंदू परिवार पलायन करने को मजबूर हैं.
बांग्लादेश के इन बिगड़ते हालातों ने भारत के लिए ‘विस्फोटक’ स्थिति पैदा कर दी है. कट्टरपंथी नेता हादी ने मरने से पहले ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ का नक्शा जारी किया था, जिसमें भारत के उत्तर-पूर्व राज्यों, पश्चिम बंगाल और बिहार पर कब्जे का दावा किया गया था. अब उसकी मौत का इस्तेमाल भारत के खिलाफ नफरत फैलाने के लिए किया जा रहा है. यह स्थिति ठीक वैसी ही बनती जा रही है जैसी कनाडा में आतंकी निज्जर की मौत के बाद हुई थी.
अस्थिरता के बीच बांग्लादेश में चीन और पाकिस्तान का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) पर इन दंगों को भड़काने के आरोप लग रहे हैं. वहीं चीन, बांग्लादेश के बंदरगाहों और एयरबेस को विकसित कर रहा है, जो भारत की रणनीतिक घेराबंदी जैसा है. व्यापार के मोर्चे पर भी भारी गिरावट आई है और दोनों देशों के बीच 14 अरब डॉलर का कारोबार अब संकट में है. भारत ने सुरक्षा को देखते हुए सीमा पर बीएसएफ को अलर्ट कर दिया है.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी-अदाणी पर बनाए गए वीडियो को डिलीट करे कांग्रेस- मानहानि की शिकायत पर अदालत का फैसला आया
-भारत एक्सप्रेस
EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…
इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…
Dubai Tel Aviv Flight: प्लंबर यानिव हायून को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही…
Aaj Ka Panchang 2 October 2026: 2 अक्टूबर 2026 के पंचांग में षष्ठी तिथि सुबह…
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज चंद्रमा वृष राशि में गोचर कर रहे हैं.…
Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…