टीवी की मशहूर कॉमेडियन और होस्ट भारती सिंह के घर दूसरे बच्चे की किलकारी गूंजी है. उन्होंने 19 दिसंबर की सुबह बेटे को जन्म दिया है. वो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ की शूटिंग के लिए जाने वाली थीं, लेकिन उनका वॉटर बैग फट गया. जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर जाया गया, जहां 41 साल की उम्र में उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया.
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने साल 2017 में शादी की थी. साल 2022 में भारती ने अपने पहले बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम लक्ष्य रखा. उसे सभी प्यार से गोला बुलाते हैं. भारती और उनके परिवार ने दूसरे बच्चे का नाम पहले ही रख दिया था. वो उसे काजू बुलाती थीं.
भारती ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक घोषणा 6 अक्टूबर 2025 को की थी. उन्होंने स्विट्जरलैंड में अपनी फैमिली ट्रिप के दौरान बेबी बंप दिखाते हुए एक प्यारी तस्वीर शेयर कर यह जानकारी दी. भारती ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी दौरान भी लगातार काम किया.
ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी के घर IT रेड की खबर निकली अफवाह! वकील ने बताया सच, गलत खबर फैलाने वालों को दी धमकी
भारती और हर्ष लिम्बाचिया की पहली मुलाकात साल 2009 में टीवी शो कॉमेडी सर्कस के सेट पर हुई थी. उस समय भारती शो में कंटेस्टेंट थीं, जबकि हर्ष स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर काम कर रहे थे. शुरुआत में हर्ष को शो के लिए अनलकी माना जाता था, क्योंकि जिनके लिए वह लिखते थे, वे बाहर हो जाते थे. जब उन्होंने पहली बार भारती के लिए लिखा, तब भी वह एलिमिनेट हो गईं. हालांकि, वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद भारती ने फिर हर्ष पर भरोसा किया और शो जीत लिया.
इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और प्यार में बदल गई. हर्ष ने सीधे शादी की बात रखी थी. करीब आठ साल तक डेट करने के बाद 3 दिसंबर 2017 को गोवा में उनकी शादी हुई.
-भारत एक्सप्रेस
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…
International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…
PM Modi meets Canadian Foreign Minister Anita Anand: पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री…