न्यूयॉर्क स्थित स्वामीनारायण मंदिर में हुई तोड़फोड़.
New York BAPS Temple Sabotage: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से पहले न्यूयॉर्क के स्वामी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ हुई है. सोशल मीडिया पर सामने आई फुटेज के मुताबिक, मंदिर के बाहर सड़क और प्रतीक चिह्नों पर स्प्रे पेंट से आपत्तिजनक शब्द लिखे गए हैं. इसके अलावा मंदिर परिसर में भारत विरोधी नारे लिए गए हैं. बता दें कि यह घटना न्यूयॉर्क शहर के मेलविले में हुई है. स्वामी नारायण मंदिर में हुई तोड़फोड़ की घटना पर भारत के वाणिज्यिक दूतावास ने कड़ी आपत्ति जताई है. साथ ही साथ भारत ने आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई को लेकर कानून प्रवर्तन अधिकारियों के समक्ष मुद्दा उठाया है.
न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के एक पोस्ट में कहा- ‘न्यूयॉर्क के मेलविले में स्वामी नारायण मंदिर परिसर में संकेतक बोर्ड में की गई छेड़छाड़ की घटना स्वीकार्य है.’ इसके अलावा एक्स पोस्ट में कहा गया है कि वाणिज्य दूतावास समुदाय के संपर्क में है और इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई के लिए कानून लागू करने वाली एजेंसियों के अधिकारियों के सामने यह मामला उठाया गया है.
न्यूयॉर्क में भारत विरोधी इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने भी कड़ा रुख अपनाया है. हिंदू संगठन की ओर से कहा गया है कि हमें दुख है कि एक बार फिर नफरत और असहिष्णुता के बीच शांति की अपील करनी पड़ रही है. इसके अलावा हिंदू संगठनों ने यह भी कहा कि अमेरिका में यह अकेली घटना नहीं है. यहां हिंदू मंदिरों में इस तरह की और भी कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है. हिंदू संगठन ने कहा है कि हम घटना की कड़ी निंदा करते हैं.
हिंदू मंदिर में हुई इस घटना के बाद हिंदू अमेरिका फाउंडेशन ने ट्वीट कर कहा है कि न्याय विभाग और गृह सुरक्षा विभाग को इस घटना की जांच करनी चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…