देश

गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, पीएम मोदी इसी कार्यकाल में लागू करेंगे ‘एक देश एक चुनाव’

One Nation One Election: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस गृह मंत्री अमित शाह ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पीएम मोदी इसी कार्यकाल में ‘एक देश, एक चुनाव’ को लागू करेंगे. जानकारी रहे कि बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में इसका वादा किया था. वहीं, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्रचीर के दिये भाषण में एक देश एक चुनाव का जिक्र किया था. उन्होंने तब कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई थी, जिसने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. इस कार्यकाल में एक देश एक चुनाव होगा.

60 साल बाद देश में राजनीतिक स्थिरता: अमित शाह

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- “60 साल बाद कोई नेता लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनकर देश का नेतृत्व कर रहा है. 60 साल बाद देश में राजनीतिक स्थिरता आई है. उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में देश की बाहरी सुरक्षा, देश की आंतरिक सुरक्षा और देश की रक्षा प्रणाली को मजबूत करके एक सुरक्षित भारत बनाने में मोदी सरकार ने बड़ी सफलता पाई है. नई शिक्षा नीति लाने का काम किया गया. भारत पूरी तरह से दुनिया में उत्पादन का सबसे चहेता केंद्र बन चुका है.”

हिंदी का स्थानीय भाषा से कोई स्पर्धा नहीं

गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा- “कोई भी देश अपनी स्थानीय भाषाओं को समाप्त करके विकास नहीं कर सकता. स्थानीय भाषाओं के साथ हमारी संस्कृति, हमारा इतिहास और हमारी परंपराएं जुड़ी हुई हैं. राजभाषा का जहां तक सवाल है, मैंने स्पष्ट कर दिया है कि हिंदी का किसी भी स्थानीय भाषा से कोई स्पर्धा नहीं है. राजभाषा विभाग ही एक ऐसा पोर्टल लाएगा, जिससे कुछ ही सेकंड में सभी लेखों का संविधान की आठवीं सूची की सभी भाषाओं में भाषांतर कर देगा.”

भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

38 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

48 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

57 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago