दुनिया

अमेरिकी राष्ट्रपति पद की रेस से बाइडेन ने खुद को किया अलग, बोले- हमने एक राष्ट्र के रूप में बहुत प्रगति की है

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्रपति पद की रेस से खुद के हटने का ऐलान कर दिया है. पिछले महीने रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई एक बहस में खराब प्रदर्शन के बाद से ही आशंका जताई जा रही थी कि बाइडेन राष्ट्रपति की होड़ से बाहर हो सकते हैं.

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रविवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ चुनाव अभियान से हट रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश व डेमोक्रेटिक पार्टी के सर्वोत्तम हित में मैं यह फैसला कर रहा हूं.

कमला हैरिस होंगी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार

81 वर्षीय बाइडेन ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को उनकी जगह डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार नामांकित करने का समर्थन किया. उन्होंने कहा, “मैं कमला को हमारी पार्टी का उम्मीदवार बनाने के लिए अपना पूरा समर्थन देता हूं. डेमोक्रेट को अब एक साथ आकर डोनाल्ड ट्रम्प को हराने का समय आ गया है.”

अगर अगस्त में होने वाले कन्वेंशन में कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से नामांकित किया जाता है, तो वह व्हाइट हाउस के लिए नामांकन हासिल करने वाली पहली अफ्रीकी-अमेरिकी महिला और पहली भारतीय-अमेरिकी बन जाएंगी.

देशवासियों के नाम लिखा पत्र

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने देशवासियों को संबोधित एक पत्र में लिखा, “पिछले साढ़े तीन वर्षों में, हमने एक राष्ट्र के रूप में बहुत प्रगति की है. आज, अमेरिका दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था है. हमने अपने राष्ट्र के पुनर्निर्माण, वरिष्ठ नागरिकों के लिए दवा की लागत कम करने और रिकॉर्ड संख्या में अमेरिकियों के लिए सस्ती स्वास्थ्य सेवा का विस्तार करने में रिकॉर्ड खर्च किया है. हमने 30 वर्षों में पहला बंदूक सुरक्षा कानून पारित किया.

“सुप्रीम कोर्ट में पहली अफ्रीकी-अमेरिकी महिला को नियुक्त किया और दुनिया के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण जलवायु कानून पारित किया. मुझे पता है कि आप अमेरिकी लोगों के बिना यह सब संभव नहीं हो पाता. हमने साथ मिलकर सदी में एक बार आने वाली महामारी और महामंदी के बाद के सबसे बुरे आर्थिक संकट पर विजय प्राप्त की है. हमने अपने लोकतंत्र की रक्षा की है और उसे बनाए रखा और दुनिया भर में अपने गठबंधनों को पुनर्जीवित और मजबूत किया है.”

बाइडेन ने कहा, “आपके राष्ट्रपति के रूप में सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है. मेरा इरादा फिर से चुनाव लड़ने का रहा है, लेकिन अब मेरा मानना है कि मेरे लिए यह मेरी पार्टी और देश के सर्वोत्तम हित में है कि मैं इस होड़ से बाहर हो जाऊं और अपने शेष कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करूं.

यह भी पढ़ें- इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की हाइट पर जोक पोस्ट करने पर एक पत्रकार पर लगा 4.5 लाख रुपये का जुर्माना

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा,”मैं उन सभी के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे फिर से निर्वाचित होते देखने के लिए इतनी मेहनत की है. मैं इस काम में असाधारण भागीदार होने के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को धन्यवाद देना चाहता हूं और मैं अमेरिकी लोगों का आभार जताता हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास और भरोसा जताया.”

गौरतलब है कि इस साल नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होगा. चुनाव में जीत हासिल करने वाले को अगले साल 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई जाएगी. अमेरिका में मुख्य रूप से रिपब्लिकन व डेमोक्रेटिक पार्टियां ही राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

महंगाई का झटका! मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, कल से 4 रुपये तक महंगा मिलेगा दूध

Mother Dairy Milk Price Hike:मदर डेयरी ने दिल्ली-NCR में दूध की कीमतों में 2 से…

48 minutes ago

बाबा केदार के कपाट बंद, 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; ऊखीमठ रवाना हुई पंचमुखी डोली

Kedarnath Dham: भाई दूज पर बुधवार सुबह 8:30 बजे केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के…

1 hour ago

हार्दिक पांड्या का मुंबई से पत्ता साफ…! पंजाब किंग्स में हुए शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री

आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रेड कंफर्म हो गया है.…

1 hour ago

‘सिग्नल लाल है…कुछ काम नहीं कर रहा’, असम ट्रेन हादसे से पहले का Video आया सामने

Assam Train Accident Video: असम के दिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस हादसे से…

2 hours ago

दिवाली के बाद झूमा शेयर बाजार…! सेंसेक्स 1,390 अंक उछला, ‘राकेट’ बने PSU बैंक के शेयर

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 11 नवंबर 2026 को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स…

2 hours ago

ये कैसे भगवान हैं? DMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से सभी सेवाएं ठप, दर-दर भटक रहे मरीज

Dmch Doctors Strike: दरभंगा के DMCH में डॉक्टर को थप्पड़ मारने के आरोप के बाद…

2 hours ago