आस्था

सावन के पहले सोमवार पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये खास चीज, सुख-समृद्धि और धन-दौलत में होगी वृद्धि

Sawan 2024 Somwar Upay: भगवान शिव को प्रिय सावन शुरू हो गया है. पंचांग के अनुसार, इस साल सावन में पांच सोमवार पड़ेंगे. सावन मास का पहला सोमवार 22 जुलाई को यानी आज है. यह दिन दिन शिव को अत्यंत प्रिय माना गया है. ऐसे में इस दिन शुद्ध मन और विधि-विधान से शिवजी की पूजा करने पर हर प्रकार की मनोकामना पूर्ण होंगी. सुख-समृद्धि और धन-दौलत में वृद्धि के लिए सावन के पहले सोमवार पर शिवजी को क्या-क्या अर्पित करना चाहिए, जानिए.

नदी का जल

सावन मास के पहले सोमवार पर किसी तीर्थ स्थान या गंगा नदी से जल लेकर शिवलिंग पर अर्पित किया जाए तो घर-परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है. इसके अलावा भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

शुद्ध घी

सावन सोमवार के शुभ अवसर पर शिवलिंग पर गाय का शुद्ध घी अर्पित करने से मानसिक और शारीरिक शक्ति बढ़ती है.

दही

सावन सोमवार पर शिवलिंग पर दही अर्पित करने से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है. साथ ही साथ परिवार में खुशहाली बनी रहती है.

सुगंधित इत्र

शिवलिंग पर कुश से जल जल अर्पित करने और सुगंधित इत्र चढ़ाने से रोग दूर होते हैं.

गन्ने का रस

सावन सोमवार पर शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाने से धन-दौलत में वृद्धि होती है. साथ ही हर प्रकार के सांसारिक सुख प्राप्त होते हैं.

दूध-शक्कर

सावन में शिवलिंग पर दूध, शक्कर और जल अर्पित करने से अच्छी बुद्धि मिलती है. साथ ही बच्चों का दिमाग तेज होता है और वे सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचते हैं.

शमी का पत्ता

सावन मास में शिवलिंग पर शमी का पत्ता अर्पित करने से शनि-दोष खत्म होता है. साथ ही शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

यह भी पढ़ें: सावन का पहला सोमवार आज, महिलाएं भूलकर भी ना करें ये 3 काम, भंग हो जाएगा व्रत

यह भी पढ़ें: सावन के पहले सोमवार पर भूल से भी ना करें ऐसी 5 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भोलेनाथ!

Dipesh Thakur

Recent Posts

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

9 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

21 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

42 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

54 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

57 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

1 hour ago