अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. (फाइल फोटो)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वॉशिंगटन डीसी में मुलाकात करेंगे. ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक बैठक होगी, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं. इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.
यह बैठक अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस में होगी. दोनों नेता पहले द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसके बाद एक संयुक्त प्रेस स्टेटमेंट जारी किया जाएगा. इसके अलावा, ट्रंप और मोदी एक साथ डिनर भी करेंगे.
पीएम मोदी ब्लेयर हाउस में ठहरे हुए हैं, जो अमेरिकी सरकार की ओर से विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के लिए आवंटित आधिकारिक गेस्ट हाउस है.
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने पारस्परिक टैरिफ (Reciprocal Tariffs) लागू करने की घोषणा की, जिससे अमेरिका के साथ व्यापार करने वाले देशों को समान शुल्क नीति का पालन करना होगा.
ट्रंप ने कहा, “जो भी देश अमेरिका से शुल्क वसूलते हैं, हम भी उन पर समान शुल्क लगाएंगे- न ज्यादा, न कम. कई देश अमेरिका से भारी टैक्स और टैरिफ वसूलते हैं, अब हम भी उनके साथ वैसा ही करेंगे.”
राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को “सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक” बताया. उन्होंने कहा कि कुछ छोटे देशों के टैरिफ भारत से ज्यादा हो सकते हैं लेकिन भारत बहुत अधिक शुल्क वसूलता है.
ट्रंप ने हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल का उदाहरण देते हुए कहा,”भारत में हार्ले डेविडसन अपनी मोटरसाइकिलें नहीं बेच पाई, क्योंकि भारत में टैरिफ और टैक्स बहुत अधिक था.”
इसके अलावा, राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस को फिर से G7 समूह में शामिल करने की इच्छा जताई. उन्होंने कहा कि रूस को 2014 में निष्कासित करना एक गलती थी. उस समय, रूस ने क्रीमिया पर हमला किया था, जिसके बाद उसे G8 से बाहर कर दिया गया था.
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “मैं रूस को फिर से G7 में देखना पसंद करूंगा.”
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…