Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ट्रंप-मोदी बैठक से पहले बड़ा ऐलान, अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया पारस्परिक टैरिफ लागू करने का फैसला

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने पारस्परिक टैरिफ (Reciprocal Tariffs) लागू करने की घोषणा की.

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. (फाइल फोटो)

Prashant Rai Edited by Prashant Rai

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वॉशिंगटन डीसी में मुलाकात करेंगे. ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक बैठक होगी, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं. इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

यह बैठक अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस में होगी. दोनों नेता पहले द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसके बाद एक संयुक्त प्रेस स्टेटमेंट जारी किया जाएगा. इसके अलावा, ट्रंप और मोदी एक साथ डिनर भी करेंगे.

पीएम मोदी ब्लेयर हाउस में ठहरे हुए हैं, जो अमेरिकी सरकार की ओर से विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के लिए आवंटित आधिकारिक गेस्ट हाउस है.

ट्रंप ने की पारस्परिक टैरिफ (Reciprocal Tariffs) घोषणा

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने पारस्परिक टैरिफ (Reciprocal Tariffs) लागू करने की घोषणा की, जिससे अमेरिका के साथ व्यापार करने वाले देशों को समान शुल्क नीति का पालन करना होगा.

ट्रंप ने कहा, “जो भी देश अमेरिका से शुल्क वसूलते हैं, हम भी उन पर समान शुल्क लगाएंगे- न ज्यादा, न कम. कई देश अमेरिका से भारी टैक्स और टैरिफ वसूलते हैं, अब हम भी उनके साथ वैसा ही करेंगे.”

भारत पर अधिक टैरिफ लगाने का आरोप

राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को “सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक” बताया. उन्होंने कहा कि कुछ छोटे देशों के टैरिफ भारत से ज्यादा हो सकते हैं लेकिन भारत बहुत अधिक शुल्क वसूलता है.

ट्रंप ने हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल का उदाहरण देते हुए कहा,”भारत में हार्ले डेविडसन अपनी मोटरसाइकिलें नहीं बेच पाई, क्योंकि भारत में टैरिफ और टैक्स बहुत अधिक था.”

रूस को G7 में वापस लाने की इच्छा

इसके अलावा, राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस को फिर से G7 समूह में शामिल करने की इच्छा जताई. उन्होंने कहा कि रूस को 2014 में निष्कासित करना एक गलती थी. उस समय, रूस ने क्रीमिया पर हमला किया था, जिसके बाद उसे G8 से बाहर कर दिया गया था.

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “मैं रूस को फिर से G7 में देखना पसंद करूंगा.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital