दुनिया

PM Modi meets US NSA: पीएम मोदी ने अमेरिकी सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

PM Modi meets US NSA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं. वह बुधवार शाम वाशिंगटन डीसी पहुंचे. गुरुवार (13 फरवरी) को उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वॉल्ट्ज से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने हाथ मिलाकर अभिवादन किया और फिर बैठक की शुरुआत हुई. इस दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद थे.

बैठक की एक झलक शेयर करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने X पर लिखा, “NSA @michaelgwaltz के साथ उपयोगी बैठक हुई. वह हमेशा भारत के एक महान मित्र रहे हैं. रक्षा, प्रौद्योगिकी और सुरक्षा भारत-अमेरिका संबंधों के महत्वपूर्ण पहलू हैं, और इन मुद्दों पर हमारी शानदार चर्चा हुई. एआई, सेमीकंडक्टर्स, अंतरिक्ष और अन्य क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं.”

इसके बाद पीएम मोदी व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे. दोनों नेता संयुक्त प्रेस बयान जारी करेंगे और फिर राष्ट्रपति द्वारा आयोजित राजकीय रात्रिभोज में शामिल होंगे. खास बात यह है कि ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद यह उनकी पहली औपचारिक बातचीत होगी.

व्यापार वार्ता हो सकती है मुख्य मुद्दा

इस बैठक का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ा हुआ है. ट्रंप ने हाल ही में “रिसीप्रोकल टैरिफ” (पारस्परिक शुल्क) नीति को और कड़ा कर दिया है. इससे पहले, उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में संकेत दिया था कि व्यापार वार्ता इस बैठक का अहम हिस्सा हो सकती है.

भारत और अमेरिका रक्षा, तकनीक और आर्थिक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साथ मिलकर काम कर रहे हैं. इसलिए, मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के रिश्तों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है.


ये भी पढ़ें- पीएम मोदी से पूरे परिवार के साथ मिले Elon Musk, वायरल हुई वीडियो…


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

5 minutes ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

1 hour ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

10 hours ago