सखर में में आयोजित रैली में बिलावल भुट्टो.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार लगातार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है, जिसमें सिंधु जल समझौते पर रोक लगाने के साथ ही कई कूटनीतिक फैसले लिए गए हैं. सिंधु जल समझौता को निलंबित किए जाने से पाकिस्तान बौखला गया है. उसके नेता भारत को गीदड़ भभकी देने पर उतर आए हैं. इसी कड़ी में पाकिस्तानी नेता बिलावल भुट्टो (Bilawal Bhutto) ने कहा, सिंधु दरिया में या तो पानी बहेगा, या फिर उनका (भारत) खून बहेगा, सिंधु दरिया हमारी है और हमारी ही रहेगी.
सखर में सिंधु नदी के किनारे आयोजित एक जनसभा में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो ने भारत पर तीखा हमला बोला. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सिंधु नदी पर पाकिस्तान का हक था, है और हमेशा रहेगा.
Bilawal Bhutto ने कहा कि अगर कोई हमारी हिस्सेदारी छीनने की कोशिश करेगा तो या तो इस नदी से हमारा पानी बहेगा, या फिर उनका खून जो इस पर कब्जा करना चाहता है. उन्होंने भारत पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ जनसंख्या अधिक होने से यह तय नहीं होता कि पानी किसका है.
Bilawal Bhutto ने कहा कि पाकिस्तान की जनता बहादुर है और किसी भी साजिश का डटकर मुकाबला करेगी. सरहदों पर तैनात हमारी फौज हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है. बिलावल ने सिंधु नदी को पूरे पाकिस्तान की सांझी धरोहर बताया और देशवासियों से एकजुट रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि हर पाकिस्तानी दुनिया को यह बताएगा कि सिंधु नदी पर कब्जा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- बलूचिस्तान के क्वेटा में बलूच आर्मी का बड़ा अटैक, एक ही झटके में ढेर कर दिए पाकिस्तानी सेना के इतने जवान
उन्होंने चारों प्रांतों की एकता पर ज़ोर देते हुए कहा कि पंजाब, सिंध, बलोचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा चार भाई हैं. ये चारों मिलकर भारत के हर मंसूबे को नाकाम करेंगे. बिलावल (Bilawal Bhutto) का यह बयान उस वक्त आया है जब भारत ने पहलगाम हमले के बाद सिंधु जल संधि को निलंबित करने का फैसला किया है, जिसे पाकिस्तान ने ‘युद्ध के बराबर’ बताया है.
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…
IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…