देश

गुजरात में घुसपैठियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 400 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, पूछताछ के बाद डिपोर्ट की तैयारी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार एक्शन मोड में है. इसी के तहत बीते शुक्रवार (25 अप्रैल) को गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की थी, इस दौरान गृह मंत्री ने निर्देश दिए थे कि पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया गया है. इसलिए इन्हें ढूंढकर 26 से 29 अप्रैल के बीच भारत से रवाना किया जाए.

Ahmedabad पुलिस ने चलाया अभियान

गृह मंत्री की ओर से जारी किए गए इस निर्देश के बाद से ही राज्यों में घुसपैठियों और पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करके उन्हें वापस भेजा रहा है. इसी कड़ी में गुजरात के सूरत और अहमदाबाद (Ahmedabad) में पुलिस ने बीती रात अभियान चलाकर घुसपैठिए को हिरासत में लिया है.

Ahemadabad और सूरत में चला अभियान

घुसपैठियों के खिलाफ ये अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. पुलिस ने अहमदाबाद (Ahmedabad) और सूरत से 400 से ज्यादा घुसपैठियों को हिरासत में लिया है. इन्हें अब वापस भेजे जाने की तैयारी की जा रही है. ये सभी अवैध तरीके से भारत में रह रहे थे. इनमें बांग्लादेश के साथ ही पाकिस्तान के नागरिक भी शामिल हैं.

डिपोर्ट करने की तैयारी

हिरासत में लिए गए घुपैठियों को लेकर अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के जेसीपी शरद सिंघल ने बताया कि “अहमदाबाद (Ahmedabad) में चंडोला के आसपास रहने वाले अवैध प्रवासियों को हिरासत में लिया गया है. हमने 457 अवैध प्रवासियों को पकड़ा है, सभी से पूछताछ जारी है. इन सभी को जल्द ही हम डिपोर्ट करेंगे.”

यह भी पढ़ें- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में बड़ा फैसला- ‘पाकिस्तान बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगा’

बता दें कि भारत सरकार ने पहलगाम में हुए हमले के बाद सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तानी नागरिकों को 14 श्रेणियों में जारी सभी मौजूदा वैध वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया है. केंद्र सरकार के इस निर्देश के बाद सभी राज्यों, खासकर भाजपा शासित राज्यों ने अपने यहां रह रहे अवैध प्रवासियों की पहचान करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

डॉक्टर नहीं हैवान! 8 साल की बच्ची के साथ की सारी हदें पार… पहले चिमटे से दागा फिर जो हुआ हैरान कर देगा

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में 8 साल की बच्ची से कथित मारपीट और…

12 minutes ago

मुख्यमंत्री के शहर में चल रही दबंगई, कुर्सी को लेकर सपा नेताओं में घमासान; संजय निषाद ने अखिलेश को दे डाली चेतावनी

UP News: गोरखपुर में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुर्सी को लेकर विवाद के बाद…

18 minutes ago

TMC के खास चेहरे पर BJP का दांव, राज्यसभा के लिए 2 सीटों पर घोषित किए नाम

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का…

36 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम में क्या चल रहा है? CM योगी तक पहुंची शिकायत, आखिर नाराज होकर कहां चले गए महाराज?

Premanand Ashram Controversy: प्रेमानंद महाराज और केलिकुंज आश्रम को लेकर फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी…

36 minutes ago

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर जेपीसी की बैठक को लेकर पूर्व जजों ने उठाए सवाल; न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर जताई चिंता

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर JPC और जजों की…

1 hour ago